सोमवार, 24 अगस्त 2026

1501 वां Eid miladunnabi 26 August 2026: beniya Bagh mai होगी तकरीर, जुटेंगे उलेमा

मरकजी दावते इस्लामी जुलूस-ए मोहम्मदी कमेटी का निकलेगा अमन और मिल्लत का जुलूस

रेवड़ी तालाब से बेनियाबाग तक उमड़ेगा हुजूम
1501 वां Eid miladunnabi Varanasi 26 August 26


dil india live (Varanasi). वाराणसी में मरकजी दावते इस्लामी जुलूस-ए मोहम्मदी कमेटी का जुलूस अमन और मिल्लत का जुलूस होगा। इस जुलूस में जगह जगह दूसरे मजहब के लोग भी जुलूस का स्वागत और अभिनन्दन करते दिखेंगे। दिल इंडिया लाइव के संपादक अमन से खास बातचीत में जुलूस के सुप्रिमो मौलाना हसीन अहमद हबीबी व इसरा के सेक्रेटरी हाजी फारुख खां कहा कि 26 अगस्त 2026 को सरकारे मदीना हज़रत मुहम्मद रसूल अल्लाह का 1501 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर में यूं तो बहुत जुलूस निकालेंगे मगर बनारस का मरकजी दावते इस्लामी जुलूस-ए मोहम्मदी कमेटी का जुलूस नबी की अमन, मिल्लत और भाईचारगी की दावत देने निकलेगा। हमारे नबी दुनिया में आएं तो अरब की सरजमीं पर बुराइयों का साम्राज्य था जिसे उन्होंने अपने अहिंसा और अमन के रास्ते पर चल कर खत्म किया। यह जुलूस भी सभी से नेकी, मिल्लत, अहिंसा और अमन के रास्ते पर चलने की गुजारिश करता है।जुलूस 12 रबीउल-अव्वल, 26 अगस्त 2026, بروز बुध, सुबह 06:30 बजे नगीना मस्जिद के पास अज़हरी मैदान, रेवड़ी तालाब से उठेगा।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से गुजरता हुआ बेनिया बाग (फुटबॉल ग्राउंड) मैदान में संपन्न होगा जहां तकरीर व दुआएं होगी।

इस जुलूस की खास बातें

इस जश्न में खुसूसी तौर पर तशरीफ़ ला रहे हैं - खलीफा-ए-शहज़ादा-ए-गौसुल आज़म, खतीबे यूरोप व एशिया हज़रत अल्लामा सैयद कौसर रब्बानी किबला (मुम्बई) और शहज़ादा-ए-आला हज़रत हज़रत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद इमरान रज़ा खां कादरी बरेलवी (बरेली शरीफ)। जलसे में सदर की हैसियत से मुफ्ती अब्दुल हादी खां हबीबी और मौलाना हसीन अहमद हबीबी मौजूद रहेंगे।

जुलूस कमेटी की खास अपील

 मरकज़ी दावत-ए-इस्लामी जुलूसे मोहम्मदी कमेटी, बनारस ने सभी आशिकाने रसूल से गुज़ारिश की है कि अपने-अपने मोहल्लों और इलाकों से जुलूसे पाक उठा कर हाथों में सब्ज़ परचम लिये हुए बेनिया बाग पहुंच कर ईद मिलादुन्नबी के फैज़ान से माला माल हों। जुलूस में D.J. का इस्तेमाल सख्त मना है। सिर्फ लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करें।

फातिहा ख्वानी बराए इसाले सवाब

मरहूम अल्हाज अबू ज़फर कुरैशी व मगफूर (साबिक नायब सेक्रेटरी, जुलूसे मोहम्मदी कमेटी की इसाले सवाब के लिए बेनियाबाग में फातेहा रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: