पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके... पर झूम उठीं महिलाएं
हरियाली और हंसी की फुहारों से सराबोर हुआ "सावन की फुहार" तीज महोत्सव
dil india live (Varanasi). सावन की रिमझिम फुहारों के बीच Kashi प्रबुद्ध महिला मंच की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों व चूड़ियों की खनक के साथ तीज का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी महिलाओं ने जमकर मस्ती की और धमाल मचा दिया।इससे पहले कार्यक्रम का आगाज़ मंच की अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ कजरी गाकर किया। जैसे ही उनके लब से सदाएं गूंजीं, पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके... सभी सदस्याएं झूम उठीं । संचालिका रेनू कैला ने तीज के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए कार्यक्रम को गति दी।मंच की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
ऊंची नीची है डगरिया पर मनमोहक नृत्य
प्रिया अग्रवाल व ममता जायसवाल की कजरी, अनिमा के गीत, शोभा कपूर का "ऊंची नीची है डगरिया" पर मनमोहक नृत्य लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।
हास्य नाटिका ने खूब बटोरीं तालियां
ममता तिवारी व रेनू कैला की हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। रीता कश्यप, नीतू व छवि के फोक डांस और ऋचा के चुटकुलों ने माहौल को और रंगीन कर दिया। नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम, संगीता अग्रवाल की सामूहिक प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। संयोजिका अंजलि अग्रवाल द्वारा आयोजित तीज के खेलों और उपहारों ने चार चांद लगा दिए। अंत में प्रिया अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें