सोमवार, 10 अगस्त 2026

Minority news Varanasi Uttar Pradesh 10 August 2026:अर्दली बाज़ार में आज रात होगा सक्का - ए- सकीना का मातम

सुल्तानपुर की अंजुमन सिपाहे हुसैनी करेगी नौहाख्वानी व मातम

dil india live (Varanasi). वाराणसी के अर्दली बाज़ार के उल्फ़त बीबी कंपाउंड में एजाज़ अब्बास, एस एम जाफर के इमामबाड़े में आज रात 26 सफ़र (10 August 2026) को रात्रि 8 बजे से सक्का- ए - सकीना का मातम होगा। उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का आरम्भ तफ़सीर जौनपुरी की सोज़ख़ानी से होगा। पेशख़ानी प्रोफेसर अज़ीज़ हैदर, शाद सीवानी, जैन बनारसी करेंगे। मजलिस की निजामत नबील हैदर करेंगे।

मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम आली जनाब मौलाना सैयद नदीम असगर खिताब करेंगे। बाद मजलिस मौला अब्बास का ताबूत व अलम निकलेगा। जो मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह में ख़त्म होगा। इस मौके पर मेज़बान अंजुमन इमामिया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सदाये अब्बास के साथ ही साथ मेहमान अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात सुल्तानपुर नौहाख्वानी व मातम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: