मंगलवार, 18 अगस्त 2026

Education News Varanasi: 19 August को Class 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

वाराणसी में IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद स्कूल में अवकाश का आदेश

Education NewsVaranasi August 2026



dil india live (Varanasi)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को class 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बारिश और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 19 अगस्त को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया गया है।


सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह अवकाश आदेश केवल परिषदीय विद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर भी समान रूप से लागू होगा। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 19 अगस्त को विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा।

विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे जारी आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी नए प्रशासनिक निर्देश के लिए आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।

— जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी

कोई टिप्पणी नहीं: