डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह बने वाराणसी के नये CMO
दीन दयाल और लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भी फेरबदल
dil india live (Lucknow). उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह इससे पहले संयुक्त निदेशक, कार्यालय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर के पद पर कार्यरत थे। शासनादेश में उन्हें अपनी नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
वाराणसी के दो अस्पतालों को मिले नए CMS
शासन की ओर से जारी दूसरे आदेश में प्रदेश के कई वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके तहत वाराणसी के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की तैनाती की गई है। डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा को पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रवीर रंजन मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इन जिलों में अब नये मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
डॉ. मनोज कुमार अग्रहरी बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली।
डॉ. अजय मोहन भास्कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री राम चिकित्सालय, अयोध्या।
डॉ. शम्भू दयाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, गोंडा।
डॉ. प्रमोद कुमार दोहरे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीघापुर, उन्नाव।
डॉ. अनिल कुमार शुक्ला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, हरदोई।
डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लोकबन्धु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ।
शासन ने सभी संबंधित चिकित्साधिकारियों को उनकी नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के प्रमाणक को शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें