उर्स के पूर्व लगी हाई मास्ट लाइट से दौड़ी अकीदतमंदों में खुशी
dil india live (Varanasi). वाराणसी के पिंडरा (Varanasi K Pindra) में प्रमुख सूफ़ी संत मीरा शाह मजार परिसर दुधिया रौशनी से जगमगा उठा है। यहां होने वाले सालाना उर्स और मेले की तैयारियां चल रही है वहीं हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से इलाके में हर चेहरे पर मुस्कान है। ब्लॉक प्रमुख के संरक्षक रविशंकर सिंह के सहयोग से लगाई गई इस लाइट से मजार परिसर के साथ आसपास रौशनी ही रौशनी है के क्षेत्र में भी रात के समय रौशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
लाइट लगने पर उर्स कमेटी ने जताया आभार
लाइट लगने पर उर्स कमेटी व मुस्लिम समाज के लोगों ने रविशंकर सिंह के प्रति आभार जताते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट लगने से मजार आने वाले लोगों के साथ ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी और रात में अंधेरे की समस्या दूर होगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि लाइट लगवाने में अमित चौबे का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा गुफरान खान उर्फ बाबर, इम्तियाज अहमद उर्फ बेलाल बाबा, आसिफ शेख और पठान सेवा कमेटी पिंडरा से जुड़े लोगों ने भी सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें