शनिवार, 22 अगस्त 2026

mini documentary में है ancient Kashi से modern Kashi 2026 तक की civilizational journey

साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की परिकल्पना “काशी : प्राचीन से आधुनिक तक”

यहां जानिए प्राचीन काशी 2014 में क्या था और आधुनिक काशी 2026 की विरासत, परिवर्तन और वैश्विक पहचान की यात्रा

mini documentary August 2026 Varanasi Uttar Pradesh

dil india live (Varanasi). वाराणसी, बनारस और काशी केवल एक नगर नहीं है। यह भारत की हजारों वर्षों की सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान, आध्यात्मिकता, कला, शिल्प और जीवन-दर्शन की निरंतर धारा है। समय बदला, युग बदले, परिस्थितियां बदलीं, लेकिन काशी की आत्मा और उसकी सांस्कृतिक पहचान आज भी उसी निरंतरता के साथ जीवंत है।

इसी अविरल सभ्यतागत यात्रा को प्राचीन काशी से आधुनिक काशी 2026 तक एक समग्र दृश्य-कथा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), वाराणसी द्वारा एक लघु डॉक्यूमेंट्री तैयार करने की पहल की जा रही है।

डॉक्यूमेंट्री का प्रस्तावित शीर्षक “काशी : प्राचीन से आधुनिक तक” सोचा गया है। प्राचीन काशी 2014, आधुनिक काशी 2026 है।

विरासत • परिवर्तन • विकास • वैश्विक पहचान

इस डॉक्यूमेंट्री में काशी की यात्रा को तीन प्रमुख चरणों में प्रस्तुत करने की परिकल्पना की गई है जो अग्रलिखित है 

प्राचीन काशी

ऋग्वेद से 2014 तक — विरासत, संस्कृति, ज्ञान एवं शिल्प की निरंतर यात्रा। इस खंड में काशी की प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिक एवं ज्ञान परंपरा, गंगा और घाटों, साहित्य, संगीत, कला, हस्तशिल्प एवं शिल्प परंपराओं तथा काशी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को समेटने का प्रयास किया जाएगा।

2014 एक निर्णायक मोड़ (एक नए अध्याय की शुरुआत)

डॉक्यूमेंट्री में वर्ष 2014 को काशी की समकालीन यात्रा के एक महत्वपूर्ण संक्रमण बिंदु के रूप में प्रस्तुत करने की परिकल्पना है। इसके माध्यम से यह देखने का प्रयास होगा कि किस प्रकार काशी की प्राचीन विरासत और पहचान को साथ लेकर विकास, आधुनिक अवसंरचना, कनेक्टिविटी, पर्यटन एवं नागरिक सुविधाओं की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

आधुनिक काशी 2026 (विरासत • विकास • पर्यटन • जीआई एवं बौद्धिक संपदा • नवाचार • महिला उद्यमिता • स्थानीय से वैश्विक)

साईं के सुप्रिमो अजय कुमार सिंह ने देश के प्रमुख न्यूज़ पोर्टल दिल इंडिया लाइव से खास बातचीत में यह जानकारी साझा की वो कहते हैं कि आधुनिक काशी के इस चरण में विरासत संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, भौगोलिक संकेतक (जीआई), बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार, स्थानीय उत्पादों, महिला उद्यमिता, युवाओं और कारीगरों की उभरती संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विशेष रूप से काशी के बनारसी वस्त्र एवं ब्रोकेड, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी एवं धातु शिल्प तथा अन्य विशिष्ट स्थानीय उत्पादों की यात्रा को इस दृष्टिकोण से देखा जाएगा कि किस प्रकार स्थानीय प्रतिभा, परंपरागत ज्ञान और उत्पाद आधुनिक बाजार तथा वैश्विक पहचान से जुड़ सकते हैं।

केवल विकास नहीं, परिवर्तन की पूरी कहानी

इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य काशी को केवल एक धार्मिक अथवा पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना नहीं है। इसका व्यापक उद्देश्य काशी को भारत की जीवंत सभ्यतागत विरासत, ज्ञान परंपरा, संस्कृति, कला-शिल्प, नवाचार, उद्यमिता और आधुनिक विकास के संगम के रूप में सामने लाना है।

यह कथा केवल यह बताने का प्रयास नहीं करेगी कि काशी में क्या बदला, बल्कि यह भी दिखाने का प्रयास करेगी कि काशी ने अपनी हजारों वर्षों पुरानी आत्मा और पहचान को सुरक्षित रखते हुए समय के साथ स्वयं को किस प्रकार नए रूप में विकसित किया है।

इस यात्रा का मूल भाव होगा

विरासत, संस्कृति, ज्ञान, विकास, पर्यटन, नवाचार, स्थानीय प्रतिभा, वैश्विक पहचान

प्रामाणिकता पर विशेष जोर

डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के दौरान काशी से संबंधित प्रामाणिक ऐतिहासिक संदर्भों, पुराने दस्तावेजों एवं छायाचित्रों, कला एवं शिल्प परंपराओं, जीआई उत्पादों, स्थानीय प्रतिभाओं, महिला उद्यमियों तथा काशी से जुड़े कम-ज्ञात लेकिन महत्वपूर्ण तथ्यों को संकलित करने का प्रयास किया जाएगा।

इसका उद्देश्य डॉक्यूमेंट्री को केवल आकर्षक दृश्य प्रस्तुति तक सीमित न रखते हुए उसे तथ्यपरक, शोधपरक, विश्वसनीय और दीर्घकाल तक संदर्भित किए जा सकने योग्य दस्तावेज के रूप में विकसित करना है।

साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के निदेशक अजय कुमार सिंह के अनुसार, यह संस्थान के सीमित संसाधनों से किया जा रहा एक विनम्र प्रयास है, जिसका उद्देश्य काशी की उस व्यापक कहानी को सामने लाना है जिसमें अतीत की विरासत, वर्तमान का परिवर्तन और भविष्य की संभावनाएँ एक साथ दिखाई दें।

उन्होंने कहा कि “काशी को समझना केवल उसके अतीत को जानना नहीं है; काशी को समझना उस निरंतर यात्रा को समझना है, जिसमें हजारों वर्षों की विरासत आज भी वर्तमान को दिशा दे रही है और भविष्य की संभावनाओं का निर्माण कर रही है।”

“काशी : प्राचीन से आधुनिक तक” इसी निरंतर यात्रा को एक ऐसी दृश्य-कथा के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है, जो काशी को स्थानीय से राष्ट्रीय और राष्ट्रीय से वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखने का अवसर प्रदान करे।

साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), वाराणसी द्वारा तैयार की जा रही यह डॉक्यूमेंट्री वर्तमान में अनुसंधान, सामग्री संकलन एवं रचनात्मक तैयारी के चरण में है।

कोई टिप्पणी नहीं: