रविवार, 9 अगस्त 2026

Crime news Chandoli Uttar Pradesh 9 August 2026:मजिदहा ग्राम प्रधान राकेश यादव का जम्मू में Accident से death

जम्मू गये थे वैष्णो देवी दर्शन के लिए, मौत की खबर से मचा कोहराम 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा शोक
Crime news, Chandoli, Uttar Pradesh, 9 August 2026, Gram Pradhan


dil india live (Chandoli). चंदौली (Chandoli) जिले के चहनिया ब्लॉक स्थित बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव का जम्मू में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची वहां कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

समाचार में जम्मू पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय राकेश यादव पुत्र मानवोध यादव 22 जुलाई को वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू आए थे। उनका वापसी का टिकट 13 अगस्त का था। दर्शन पूजन यात्रा पूरी कर वह किराए की स्कूटी से बाजार जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जम्मू की गांधीनगर पुलिस ने राकेश यादव के पास मिले कागजातों के आधार पर बलुआ पुलिस से संपर्क कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन उनका शव लेने फ्लाइट से जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

कौन थे राकेश यादव  
ग्राम प्रधान राकेश यादव सरल स्वभाव के थे। उनका विवाह मुगलसराय के पास बरसतीया गांव की शिखा यादव से हुआ था। उनके दो बच्चों में 12 वर्षीय बेटी गुड़िया यादव कक्षा 8 की छात्रा है, और 8 वर्षीय बेटा मंगल यादव बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। राकेश यादव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे भाई अरविंद यादव रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई मनोज यादव घर पर रहकर कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: