बुधवार, 7 जून 2023

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय: Vandana Singh


Varanasi (dil india live)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी की सामाजिक संस्था साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी कि सदस्यों ने संस्थापिका वंदना सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कर, प्रकृति और हमारे बीच के अटूट संबंध पर प्रकाश डाला।

उक्त मौके पर संस्था की संस्थापिका वंदना सिंह ने कहा कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है हालांकि आज के आधुनिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। इसके चलते दुनियाभर में चिंताजनक जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में करोना काल के समय हम लोगों ने ऑक्सीजन की किल्लत को महसूस किया है। अपने खास सगे संबंधियों को दम तोड़ते देखा है। अतः इन घटनाओं से सबक लेते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को ऑक्सीजन युक्त बनाना होगा।

उक्त मौके पर संस्था की सदस्य रंजू देवी, सुमन सिंह, गौतिमा आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...