गुरुवार, 20 जुलाई 2023

Up kisan न्याय मोर्चा उतारा वकीलों के समर्थन में

वकीलों को दिलाया विश्वास, किसान न्याय मोर्चा आपके संघर्ष में है साथ 



Chandoli (dil India live). आज उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा के नेता महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, सुशील यादव अपने साथियों के साथ चंदौली न्यायालय में धरना दे रहे वकीलों के समर्थन में पहुंचे और वहां सभा में नेताओं ने कहा कि वकील लोगों द्वारा जो न्यायालय भवन जिला मुख्यालय के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है इसकी सफलता के लिए हम हर तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं। नेताओं ने कहा कि 26 वर्षों बाद भी जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय का निर्माण न होना सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है नेताओं ने वकील समाज को विश्वास दिलाया कि किसान न्याय मोर्चा  आपके  संघर्ष में साथ हैं। साथ ही प्रदेश सरकार से वकीलों की जायज मांगों को अविलंब पूरा करने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दिया कि यदि चंदौली में जिला  न्यायालय जिला मुख्यालय का निर्माण नहीं होता तो किसान  न्याय मोर्चा सड़कों पर उतरेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बढ़ी सरगर्मी

नये कानून के आने से पहले ही मचा हुआ था हंगामा ! New Delhi (dil India live). वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद और पहले स...