Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
रविवार, 23 जुलाई 2023
Kashi prabudh mahila Manch ने मनाया सावन की फुहार
Varanasi (dil India live). काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने सावन की फुहार कार्यक्रम गुरुधाम स्थित एक होटल में आयोजित किया। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे की अग्रिम बधाई दी। संयोजिका नीतू सिंह एवं मनीषा अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कजरी शोभा कपूर एवं छवि अग्रवाल ने प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। डॉक्टर ममता तिवारी ने कैसे खेलन जैबू सावन में...पर नृत्य प्रस्तुत किया। चंद्रा शर्मा, रीता अग्रवाल, रीता कश्यप एवं कमलेश गुप्ता ने सामूहिक सावन गीतों से रिमझिम बारिश का अहसास कराया । रेनू कैला,रीता भट्ट एवं संगीता अग्रवाल ने कविता पाठ कर मौहोल खुशनुमा कर दिया।नूतन रंजन, ममता पांड्या ने सावन और दोस्ती पर गेम्स कराए। सभी को फ्रेंडशिप बैंड बांध दोस्ती के रिश्ते को मजबूत किया। धन्यवाद ज्ञापन रेनू कैला ने किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें