शनिवार, 2 मई 2026

VKM Varanasi के English Dipartment में फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

फिल्म निर्देशक सौरभ सरकार रहे स्वयं मौजूद, कथा साहित्य एवं गैर-काल्पनिक साहित्य में बताया अन्तर 

फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, सिनेमा के व्यावहारिक पक्षों पर डाली रौशनी 


dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में 2 मई को प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव की अगुवाई व अंग्रेजी विभागध्यक्ष प्रो निहारिका लाल के निर्देशन में इंग्लिश डिपार्टमेंट द्वारा विशेष फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला  का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर डॉ. पूर्णिमा द्वारा मुख्य अतिथि सौरभ सरकार का औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Illuminated Aim नामक फिल्म का प्रदर्शन रहा, जिसका निर्देशन स्वयं सौरभ सरकार ने किया है। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात आयोजित कार्यशाला में निर्देशक सौरभ सरकार ने कथा साहित्य एवं गैर - काल्पनिक साहित्य में अन्तर बताते हुये फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, पटकथा लेखन, निर्देशन और सिनेमा के व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से रौशनी डाली।


इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग की वार्षिक पत्रिका “Elysium” का भी लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने सराहा। 

विजेताओं को किया पुरस्कृत
कार्यक्रम के अगले चरण में T. S. Eliot's Day के उपलक्ष्य में आयोजित वीडियो निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ विभाग के कोलोजियम क्लब के सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: