बालक वर्ग में अतुलानंद, बालिका में पाणिनि 7 गोल्ड के साथ सबसे आगे
ईस्ट जोन कराटे में पहले दिन बनारस की टीमों का रहा दबदबा
dil india live (Varanasi). वाराणसी में इण्टर स्कूल ओपन ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप का भव्य आगाज रविवार को कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में हुआ। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल एवं आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एकेडमी द्वारा आयोजित पहले दिन अंडर 11 में विभिन्न भरवर्गो में बालक समूह में 134 एवं बालिका समूह में 103 कुल 237 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पहले दिन बनारस की टीमों का दबदबा दिखा।
बालक वर्ग में मेजबान संत अतुलानंद की टीम ने 7 गोल्ड मैडल अपने नाम कर टॉप पर जगह बनाई, वहीं बालिका वर्ग में बनारस की ही पाणिनि गुरुकुलम की टीम ने भी 7 गोल्ड मैडल अपने नाम किए। नाइन एकेडमी की टीम 4 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रही। सनबीम भगवानपुर और एनटीपीसी ऊँचाहार की टीम 3 गोल्ड के साथ संयुक्त रूप से तीसरें स्थान पर रही। इसके अलावा सनबीम सारनाथ 2 गोल्ड, विएमसीए, प्रयागराज और एएसएम कॉन्वेंट बलिया 1 -1 गोल्ड के साथ आगे बढ़ती रही।
इससे पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल रचना परिषद के निदेशक डॉ. राहुल सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमित राय, नेशनल रेफरी बॉलीबाल प्रताप शंकर दुबे, क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख पवन सिंह, जिला सचिव पंकज श्रीवास्तव, ब्रह्मराष्ट्र एकम के सचीन्द्र नाथ महाराज, सीनियर प्रशिक्षक आर बालाजी, आयोजन सचिव अखिलेश रावत, आयुष्मान सिंह, मीनू ग्रोवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के संस्थापक अजीत श्रीवास्तव एवं राजेन्द्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। एशियन रेफरी प्रशांत उपाध्याय मुख्य रेफरी रहे। धन्यवाद सचिव अखिलेश रावत ने दिया, गौरव विश्वकर्मा सहयोग में रहे। दूसरे दिन अंडर 14 एवं अंडर 17 के मुकाबले सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें