शनिवार, 23 मई 2026

All India Muslim Jamat ने बक़रीद को लेकर जानिए क्या किया ऐलान

सड़क और चौराहों पर नमाज़ पढ़ने व कुर्बानी करने से बचें-मौलाना शाहबुद्दीन रज़वी

कुर्बानी का फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर न करें वायरल 

  • Mohd Rizwan 
dil india live (Bareliy). बरेली से बकरीद को लेकर बड़ी और अहम खबर आ रही है यहां आल इंडिया मुस्लिम जमात प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने देश भर के मुस्लिमों को एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने कहा है कि खुली जगह पर कुर्बानी न करें, घर या स्लॉटर हाउस का कुर्बानी में इस्तेमाल करें। मौलाना शाहबुद्दीन ने सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो-वीडियो, पोस्ट न करने की सलाह दी है। 
आल इंडिया मुस्लिम जमात प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने सड़क और चौराहों पर नमाज़ पढ़ने से बचने की अपील की है, मौलाना ने कहा कि मस्जिद में ही नमाज अदा करें, नमाज़ इस तरह पढ़ें किसी को कोई तकलीफ़ न हो। दूसरे धर्मों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करने की उन्होंने अपील किया है। बंगाल और दिल्ली में कुर्बानी विवाद के बीच आये आल इंडिया मुस्लिम जमात के इस महत्वपूर्ण बयान को ख़ासी अहमियत दी जा रही है। मुस्लिम जमात प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने सड़क की बजाय मस्जिद में ज्यादा भीड़ होने पर एक ही मस्जिद में कई बार जमात कराने की भी सलाह दी है।

https://www.amazon.in/s?hidden-keywords=B0BY5BHFRF%7CB0BD57PMSX%7CB0BY5BRLRB%7CB0G24S5BY9%7CB0G24TJ9FQ%7CB0D7MDJ9YZ%7CB0FDQKTFWY%7CB0FDQKZNCB%7CB0FDQMBKVR&pf_rd_i=206220314031&pf_rd_m=A1VBAL9TL5WCBF&pf_rd_p=fc8e8fc1-2e5d-4ca0-bb78-f2cb9b42be75&pf_rd_r=MH1YV50ERK8PQEVEAGZD&pf_rd_s=merchandised-search-1&linkCode=ll2&tag=amazon0ff93-21&linkId=a7b8cdf9ab53e0360e29f45884c44231&ref_=as_li_ss_tl

आर इंडिया मुस्लिम जमात प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने सड़क और चौराहों कुर्बानी न करने व प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की भी हिदायत दी है। उन्होंने है भी कहा है कि अगर कुर्बानी या नमाज के वक्त किसी तरह का कहीं कोई विवाद होता है तो शांतिपूर्ण तरीके से मसले का हल निकालें  और अधिकारियों को इसकी तत्काल सूचना दें।

 

 https://amzn.to/4wLsmSj

 

कोई टिप्पणी नहीं: