शनिवार, 16 मई 2026

BLW Varanasi Main “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन

प्रधानमंत्री के मितव्ययता, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रेरक कार्य संस्कृति विकसित की अपील पर अमल



F. Farouqi Babu/ Ajeet Singh Rajput 

dil india live (Varanasi). बरेका में “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन : ऊर्जा संरक्षण, सामाजिक प्रधानमंत्री द्वारा मितव्ययता, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रेरक कार्य संस्कृति विकसित करने कीeww अपील पर बनारस रेल इंजन कारखाना में आज 16 मई 2026 (शनिवार) को महाप्रबंधक श आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में “पूल्ड वाहन दिवस” का सफल आयोजन किया गया।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह पहल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामूहिक सहभागिता तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों,विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों ने कार्यालय आने-जाने हेतु साझा वाहन व्यवस्था को अपनाया। कई अधिकारी एक ही वाहन में सामूहिक रूप से कार्यालय पहुंचे, जिससे न केवल ईंधन की बचत हुई बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का भी सकारात्मक संदेश गया।

इस अवसर पर अनेक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए साइकिल का उपयोग किया, जबकि कुछ अधिकारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे। यह पहल केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था न होकर, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरणीय चेतना एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार बरेका प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसी जन-जागरूकता एवं पर्यावरण हितैषी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे “हरित एवं स्वच्छ कार्य संस्कृति” को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके

कोई टिप्पणी नहीं: