गुरुवार, 14 मई 2026

Doctor बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है Rashid Rizwan

राशिद ने अर्जित किया 95 प्रतिशत से अधिक अंक 

सीएचएस इंटर जीव विज्ञान के राशिद रिजवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पेश किया मिसाल 

dil india live (Varanasi). नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी के वरिष्ठ अध्यापक रिज़वानुल्लाह के पुत्र राशिद रिजवान ने सीबीएसई 2026 की बोर्ड परीक्षा इंटर जीव विज्ञान वर्ग में 95.2% प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है, जबकि पूरे विद्यालय में सभी वर्ग में 7 वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज और अपने खानदान का नाम रोशन किया है। राशिद ने सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल से ही कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई मुकम्मल की है, उसका ख्वाब है कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है राशिद रिज़वान हमेशा से ही वह कक्षा में स्थान प्राप्त करता रहा है उसने इसका श्रेय माता-पिता के साथ अपने अध्यापक को देता है। राशिद रिज़वान की कामयाबी पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मकबूल हसन, प्रधानाचार्य मंजूर आलम ,सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने मुबारकबाद दी है और बच्चे के रौशन मुस्तकबिल की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं: