मंगलवार, 12 मई 2026

BLW Varanasi K केंद्रीय चिकित्सालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सा कर्मियों ने कैंडल लाइट संग लिया शपथ



F. Farooqi Babu/ Ajeet Singh Rajput

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में 12 मई 2026 को महाप्रबंधक आशुतोष पन्त के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात समारोह में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सा कर्मियों ने कैंडल लाइट के साथ शपथ ग्रहण किया ताकि वे समर्पण, सेवाभाव तथा मेहनत के साथ रोगियों की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के विचार एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को पूर्ण लगन के साथ मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। 

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार ने इस वर्ष के थीम "हमारी नर्से हमारा भविष्य- शसक्त नर्से जीवन बचाती हैं।" पर अपना विचार व्यक्त करते हुए नर्सों के प्रति सम्मान तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में बेहतर स्वास्थ व्यवस्था के लिए नर्सों की योगदान का स्मरण करते हुए सभी को मरीजो की बेहतर देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन तथा इमरजेंसी के दौरान पूर्ण लगन एवं सेवा भाव से कार्य करने का आहवाहन किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डॉक्टर एस के मौर्या, एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डा. मिन्हाज अहमद ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. सौरभ सागर ने स्वरचित कविता का पाठ कर नर्सों के योगदान पर  प्रकाश डाला। डा. पूनम सिंह, प्रवक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने नर्सों के बेहतर वर्क लाइफ संतुलन पर ध्यान देते हुए, मजबूती से सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।


इनकी रही खास मौजूदगी 
डा. विशाल मिश्रा, डा. सौरभ, डा. अब्दुल माबूद, डा. हिमांशु रंजन, डा. आरजू खर्रे, डा. अमित गुप्ता, डा. गौरव सिंह, डा. प्रेक्षा पाण्डेय तथा मुख्य नर्सिंग अधीक्षक चन्द्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, कमला श्रीनिवासन, उषा सिंह, अनीता चंद्रा, आरती, एलीश कुजूर, उषा जैसल, संजू लता गौतम, कंचन मणि, वर्षा शर्मा, परम हंश मीना, सुप्रिया, ज्योति सिन्हा, प्रीती, अनीता पटेल, दीपशिखा पटेल।

कोई टिप्पणी नहीं: