बुधवार, 6 मई 2026

UP K Varanasi Main युवक को पीट-पीट कर किया Murder, मचा कोहराम

बारात में झगड़े के बाद युवक की हत्‍या से फैली सनसनी, परिजनों ने किया चक्‍का जाम



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश के Varanasi में बारात में हुड़दंग और मारपीट के बाद एक युवक का Murder कर दिया गया, इसके चलते समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिंधोरा थाना क्षेत्र की है जहां युवक को बारात से लौटने के दौरान आरोपी युवकों ने पत्थर से सिर और चेहरा कूंच दिया। इसके बाद सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने युवक की शिनाख्त रोहित राजभर (25 वर्ष) के रूप में की। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान बताया कि रोहित मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इन दिनों रोहित अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। हत्या की सूचना पर परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सभी ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रोहित 5 मई को एक बारात में गया था, जहां उसका किसी से विवाद हो गया था. रात में जब वह वापस लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और उसकी बाइक भी तोड़कर फरार हो गए।

बुधवार सुबह परिजनों को जब पुलिस से सूचना मिली कि रोहित का शव सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति हो गई।

तहरीर में किशन राजभर ने कहा- मेरे भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। घटना से पहले रोहित को वाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

नोएडा में शादी से लौटते युवक पर फायरिंग मौत


Greater Noida Uttar Pradesh (ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश) के सूरजपुर थाना क्षेत्र देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

बताया गया है कि साकीपुर गांव निवासी साजन मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी मंगेश और उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद कहासुनी और गाली-गलौज के बीच मामला अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद तेजी से बढ़ा और आरोप है कि मंगेश ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में साजन को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुरानी दुश्मनी और कूड़ा फेंकने को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जिसके बाद यह हत्या की वारदात हुई। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मंगेश, वीर सिंह, वीरवती, श्रीपाल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: