चांद कमेटी का ऐलान बकरीद 28 मई को
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). इस्लामिक महीना जिल हिज्जा यानी बक़रीद अब 28 मई को मनाई जाएगी। इतवार को ईदुल अजहा का चांद देखे जाने की तस्दीक कहीं से भी नहीं हो सकी। इसलिए कुर्बानी का पाक और मुक़द्दस त्योहार ईद-उल-अजहा (Bakrid) 28 मई को मनाई जाएगी। शहर काजी मौलाना जमील अहमद कादरी ने उक्त जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की।
ऐसे ही नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में बैठक कर रूयते हेलाल कमेटी ने ऐलान किया कि 19 मई को जिल हिज्जा की पहली तारीख होगी और 28 मई को बक़रीद मनाया। कमेटी के संयोजक मो. अशरफ एडवोकेट ने कहा कि जिल हिज्जा के 10 वें दिन ईद उल अजहा मनाया जाता है। इस हिसाब से 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें