सोमवार, 4 मई 2026

DAV PG College Main एड क्रिएशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एड क्रिएशन में डीएवी की टीम रही अव्वल


dil india live (Varanasi). वाराणसी डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) में कॉमर्स विभाग के स्टूडेंट फोरम वॉइस ऑफ कॉमर्स एवं स्पर्श के तत्वावधान में सोमवार को एड क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं के 15 टीमों ने विज्ञापन की दुनिया मे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीएवी के राहुल कुमार, दर्शन गौतम, स्निग्धा सिंह, अक्षय कुमार, ईशा कुमारी की टीम को पोर्टेबल चार्जर के क्रिएटिव विज्ञापन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर सनबीम कॉलेज फ़ॉर वीमेन, भगवानपुर की छात्रा कनक जैन, पूजा मिश्रा, आकाशी अग्रवाल, तान्या सिंह एवं खुशी की टीम रही, उन्होंने फोन का विज्ञापन बनाया। तीसरे स्थान पर रही सनबीम वरुणा की यति जायसवाल एवं नवेली कपूर की टीम ने ईयरबड्स का विज्ञापन दिखाया। इसके अलावा डीएवी की एक अन्य टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने लैपटॉप, कुर्सी, बैग, एनर्जी आदि उत्पादों के विज्ञापन बनाये। 

     विजेताओं को महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, विभागाध्यक्ष प्रो.विजय नाथ दुबे ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। निर्णायक मण्डल में प्रो. संगीता जैन एवं डॉ. शान्तनु सौरभ रहे। संयोजन डॉ. तरु सिंह एवं संचालन प्रणव और मुस्कान ने किया। कार्यक्रम में प्रो. संजय कुमार साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सत्यार्थ बाँधल, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. सोनल कपूर, मितिन आहूजा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: