DAV PG College Varanasi में विद्यार्थी स्ट्रीट वेंडर्स, दिहाड़ी मजदूरों पर करेंगे शोध
इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना-सानिया अहमद
dil india live (Varanasi). डीएवी पीजी कॉलेज वाराणसी (DAV PG College Varanasi) में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को क्लाइमेट एजेंडा संस्था द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन उत्साह भरे माहौल में किया गया। कार्यशाला में संस्था की सानिया अहमद ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अंतर्गत भावी कार्ययोजना से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि कल से 15 कार्य दिवसों तक चलने वाले इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी स्ट्रीट वेंडर्स, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालकों और स्वच्छता कर्मियों पर शोध कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम से विद्यार्थी जलवायु साक्षरता को बढ़ावा देना, प्राथमिक आंकड़ों का संग्रह करना, समुदाय की क्षमता निर्माण करना, अधिक से अधिक समुदाय तक पहुंच बनाना और विद्यार्थियों में नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने जैसे उद्देश्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. जियाउद्दीन, प्रो. मधु सिसोदिया, डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. सूर्यप्रकाश पाठक, मृत्युंजय प्रताप सिंह सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें