आर्य महिला की अंशु प्रथम, डीएवी के अश्विनी द्वितीय, तीसरे स्थान पर रही अदिति
dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा मंगलवार को नेशनल कॉम क्वेस्ट का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा, समूह परिचर्चा और प्रजेंटेशन की तीन स्तरीय स्पर्धा में विभिन्न कॉलेजों के 70 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर्य महिला पीजी कॉलेज की अंशु कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया तो दूसरे, तीसरें स्थान पर डीएवी के अश्विनी कुमार मिश्रा एवं अदिति कुमारी रहे। चौथे स्थान पर ऋचा मिश्रा रही। अंश मेहरा एवं आयुष सिंह परमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
महाविद्यालय के का. प्राचार्य प्रो.मिश्रिलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो.राहुल, विभागाध्यक्ष प्रो. विजयनाथ दुबे ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. प्रतिमा गुप्ता और डॉ. आहुति सिंह रही। संयोजन डॉ. तरु सिंह एवं स्वागत डॉ. साक्षी चौधरी ने किया। इस मौके पर विभाग के प्रो. संजय साह, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. सोनल कपूर सहित समस्त प्राध्यापक मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें