कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का निर्देश
जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण थाना स्तर पर हो-मोहित अग्रवाल
dil india live (Varanasi). पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यातायात प्रबंधन एवं अन्य पुलिस दायित्वों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को परिणामोन्मुख बनाया जाए। जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण थाना स्तर पर ही सुनिश्चित करने, जनता के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही अपराधों एवं संभावित घटनाओं के पूर्व आकलन, अपराधियों की सक्रिय निगरानी, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर 24×7 पुलिस दृश्यता तथा यूपी-112 वाहनों की रणनीतिक तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पीड़ितों से नियमित संवाद स्थापित कर विवेचना की प्रगति से अवगत कराने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार एवं सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त हुक्का बार, मानव तस्करी, अवैध खनन, अवैध स्लॉटरिंग एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इनकी रही खास मौजूदगी
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें