रविवार, 10 मई 2026

Varanasi के Kandva में Yoga, ayurved शिविर का उठाया लाभ

मोटापा, डिप्रेशन, अनिद्रा, सर्वाइकल पीड़ितों का योग शिविर में हुआ इलाज

F. Farouqi (Babu)

dil india live (Varanasi). वाराणसी में एक फिटनेस सेंटर के तत्वाध्यान में योग ayurved शिविर का आयोजन Kandva gate BLW में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में डॉक्टर आशीष द्वारा लोगों का उपचार किया गया। जिसमें  बड़ी संख्या में मोटापा, डिप्रेशन, अनिद्रा, घुटने संबंधित सर्वाइकल से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा थी। इस शिविर में मुख्य अतिथि रिटायर्ड बैंक अधिकारी एसपी सिंह थे। शिविर में हरिद्वार प्राप्त शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया तो मुख्य योगाचार्य अजय द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया और कहां गया योग एक प्राचीन भारतीय कला और समग्र जीवन का विज्ञान है योग और आयुर्वेद के माध्यम से हम  स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।


योग एवं संगीत शिक्षक अखिलेश व अजय द्वारा प्राणायाम के बारे में बताया गया जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। फिटनेस सेंटर मुख्य संरक्षक नरेंद्र द्वारा eye wash कराया जिनके आंखों में जलन सुजन मोतियाबिंद आंखों की रोशनी कम हो रही है ऐसे लोगों को विशेष लाभ मिला और सभी ने अपना अनुभव भी शेयर किया।

ओम योग फिटनेस सेंटर सदस्य लालसा, संध्या, सरिता, सुमन, ऋतु सभरवाल, कृष्ण, किरण, शैल, हरीतिमा, सितारा, तारा, दुर्गावती, जय गोविंद, अरुण, शशि, सीमा, सीमा मंडल, कुसुम, रोशनी, निधि आदि शामिल हुई।


कोई टिप्पणी नहीं: