सोमवार, 25 मई 2026

Parwaz welfare Society का जनगणना जागरुकता कैंप 26 को मदनपुरा में

दो साल से लोगों की खिदमत कर रही है परवाज़ वेलफेयर सोसायटी 


dil india live (Varanasi). परवाज़ वेलफेयर सोसायटी की ओर से लगातार तकरीबन दो साल से सामाजिक कार्य को निःशुल्क किया जा रहा है। परवाज़ वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख मौलाना हसीन अहमद हबीबी बताते हैं कि सोसायटी की ओर से लोगों का फैमिली कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, वक्फ रजिस्ट्रेशन समेत तमाम काम निःशुल्क किया जा रहा है। 

इसके साथ ही एसआईआर और अब जनगणना के लिए अलग-अलग मुहल्लों में कैंप लगाकर लोगों की मदद की जा रही है। इसी क्रम में 26 मई को मदनपुरा में हटिया मस्जिद के सामने हाजी जलालुद्दीन के पास कैंप लगाकर जन गणना के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही अन्य जरूरी कार्य भी संपादित होंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कैंप का लाभ उठाएं।



कोई टिप्पणी नहीं: