लोगों ने एक दूसरे को दी ईस्टर की बधाईयां
वाराणसी। मध्य रात्रि से शुरू हुआ ईस्टर का जश्न रविवार को अपने शवाब पर था। कैथलिक व प्रोटेस्टेंट मसीही समुदाय ने ईस्टर को पुनुरुत्थान दिवस की खुशी के रूप में सेलीब्रेट किया। इस दौरान जुलूस निकले व गिरजाघरों में विशेष आराधनाएं हुई। लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी ईस्टर' कह विश किया। सेंट मेरीज महागिरजा में ईस्टर संडे सुबह 8 बजे वाराणसी धर्मप्रांत की ओर से मनाया गया। इसमें हिन्दी व अंग्रेजी में अलग-अलग आराधना करायी गयी। इस मौके पर विदेशी सैलानियों ने भी महागिरजा में आराधना की। इस दौरान लोगों में एग और बन का प्रसाद भी बांटा गया।
तेलियाबाग चर्च में हुई प्रार्थना सभा
तेलियावाग सीएनआई चर्च में पादरी आदित्य कुमार ने प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए ईसा मसीह की महानता और उनके चमत्कार पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मसीही गीत से पूरा चर्च गुंजायमान हो उठा। इससे पहले सुबह जुलूस निकला जिसमें कैंडिल लेकर ईसाई समुदाय के नर नारियों और बच्चों ने शिरकत की। ईस्टर का जश्न मनाते मसीही जुलूस गिरजाघर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। लाल गिरजा में पादरी इकबाल मसीह ने प्रार्थना सभा में यीशु के प्रेम एवं वलिदान के महत्व पर रौशनी डाली। यहां विजय दयाल, शीला पॉल, डा. रोशनी फिलिप्स, रोमी सिंह, नील चरण कमल, डेविड, मोनिका फिलिप्स, रोहित चरण, सनी, आनंद आदि मौजूद थे।
चर्च ऑफ बनारस में नाट्य का मंचन
चर्च ऑफ बनारस छावनी में पादरी बेन जॉन की अगुवाई व सु जॉन के संयोजन में ईस्टर मनाया गया। ईस्टर पर यहां नाठ्य का मंचन हुआ जिसमें चर्च के वच्चों ने प्रभु यीशु का कब्र से जी उठने को अपनी अभिव्यक्ति से मंच पर दर्शाया। यहां अंत में लोगों ने ईस्टर लंच भी किया।
लाल गिरजा पहुंचा कैडिल जुलूस
लाल गिरजाघर की कलीसिया ने सुवह कटिंग मेमोरियल से कैंडिल मार्च निकला जिसमें बड़ी संख्या में मसीही हाथों में कैडिल लिए हुए थे। जुलूस प्रभु यीशु मसीह की जयकार करते हुए लाल गिरजाघर कैंटोंमेंट पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
सेंट पाल चर्च में ईस्टर की खुशी
सिगरा स्थित सेंट पाल चर्च में पुनरुत्थान दिवस पादरी सैम जोशुआ की अगुवाई में मनाया गया। ऐसे ही सेंट थामस चर्च में पादरी न्यूटन स्टीवन, महमूरगंज स्थित सेंट बेटलफूल गॉस्थल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस्, विजेता प्रेयर फिनिस्ट्रीज में पास्टर अजय कुमार की अगुवाई में ईस्टर मनाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें