रविवार, 16 मई 2021

महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण करेंगी डॉ आंचल


अग्रसेन महिला समिति ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। कोविड-19 के कारण लगाए गए आंशिक लाकडाउन का असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी पड़ा है। एक ओर जहां अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है तो दूसरी ओर लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आंचल अग्रवाल जैन (एमबीबीएस, एमएस ओबीजीवाई) प्रातः 11ः00 से दोपहर 1ः00 बजे तक अपनी सेवा प्रदान करेंगी। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा अपने स्वास्थ्य समस्याओं को लिखकर या ऑडियो रिकॉर्ड करके भेजने पर चिकित्सिका द्वारा स्वास्थ्य समस्यों का निवारण किया जाएगा।

 हम बता दें कि आंचल अग्रवाल जैन मारवाड़ी अस्पताल गोदौलिया में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उक्त जानकारी संयोजिका गरिमा टकसाली एवं मालिनी चौधरी ने संयुक्त रूप से दी।

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

Good morning mam🙏
वो हमारी माता जी हैं जिनकी आयु 40वर्ष है, उनके मल मार्ग मे दर्द होता है बैठ भी नही पाती हैं माता जी,वहाँ पर कुछ दाने (फोडे) जैसा लग रहा है, समस्या का निवारण करिये 🙏 धन्यवाद 🙏🙏

Private School को जाओ भूल, सभी चलो सरकारी स्कूल

स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई Varanasi (dil India live)। चिरईगांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौराकला से सोमवार को प्रधानाध्यापिक...