बुधवार, 23 दिसंबर 2020

24 की शाम लेंगे प्रभु यीशु जन्म, होगी खास आराधना

यीशु जन्म की झांकी संग देश-दुनिया में शुरु होगा क्रिसमस का जश्न





वाराणसी (दिल इंडिया)। 24 दिसंबर की शाम यीशु जन्म के मंचन की गवाह बनेगी, मध्यरात्रि में होने वाला यह आयोजन काशी में कोरोना महामारी के चलते पहली बार शाम में किया जायेगा। इसी के साथ देश दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहा आराधना कर के क्रिसमस पर्व के अगवानी करेगा वही क्रिसमस का यह पर्व नव वर्ष 2021 के पहले महीने जनवरी तक जारी रहेगा।

 उधर काशी में बुधवार को  क्रिसमस की तैयारी पुरी कर ली गई है, पूरी शाम डोर टू डोर कैरोल सिंगिंग का दौर चला। पादरी बेन जॉन ने बताया कि


क्रिसमस मनाने को शहर बनारस तैयार है, क्रिसमस में अब चंद घंटे ही बचे हैं। जगह-जगह प्रभु यीशु जन्म के प्रतीक के रूप में चरनी सजायी गयी है।

बिशप हाउस में सजी चरनी

24 की शाम यीशु जन्म के मंचन संग देश-दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहा आराधना कर के क्रिसमस पर्व की अगवानी करेगा वही क्रिसमस की तैयारी पुरी कर ली गई है। क्रिसमस मनाने को शहर बनारस भी तैयार है। वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष, बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ की अगुवाई में महागिरजा व बिशप हाउस में भी झांकी तैयार की गयी है। बिशप ने कहा कि क्रिसमस अमन और एकता के लिए जाना जाता है। हर बार हम लोग कोशिश करते हैं कि क्रिसमस पर कुछ नया करें, इस बार कोरोना महामारी के चलते काफी कुछ बदलाव क्रिसमस पर देखने को मिल रहा है।

महागिरजा में होगा धमाल 

24 दिसम्बर की शाम महागिरजा समेत तमाम कैथोलिक चर्चो में शाम 6 बजे से प्रार्थना सभा का आयेजन किया जाएगा, 7 बजते ही फिज़ा में गूंजेगा..मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस। शहर के गिरजाघर व चर्च सजधज कर तैयार हैं। आयोजन में विशिष्टजन उद्बोधन देंगे। डा. यूज़ीन ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग का राजा ईसा मसीह धरती पर एक गरीब बालक के रूप में जन्मे थे। इसलिए भी इस पर्व को हम सब अमन, एकता और सादगी के साथ मनाते हैं।

होगी आराधना, गूंजेगा कैरोल 

सेंट मेरीज़ महागिरजा में बिशप यूज़ीन जोसेफ जहां आराधना करायेंगे तो सीएनआई चर्च रामकटोरा में पादरी आदित्य कुमार, सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी सैम जोशुआ सिंह, चर्च ऑफ बनारस में पास्टर बेनजान, लालचर्च में पादरी संजय दान, सेंट बेटल फुल गॉस्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस, विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज में पास्टर अजय कुमार यीशु मसीह के आगमन की अगवानी करेंगे। सेंट जांस महरौली में फादर हेनरी, सेंट जांस लेढूपुर में फादर सुसाई राज आराधना करायेंगे। सेंट जोसफ चर्च लोहता, फातेमा चर्च मवैया व यीशु माता चर्च शिवपुर में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

police Commissioner Varanasi ने रामनवमी के दृष्टिगत भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

सड़क पर उतरे सीपी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा थाना प्रभारी चौक को लगाई फटकार Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live). पुलिस...