रविवार, 26 नवंबर 2023

UP Congress अध्यक्ष अजय राय ने किया नयी कमेटी गठित

फसाहत हुसैन यूपी कांग्रेस के सचिव, सरिता पटेल फिर महामंत्री 



Varanasi (dil India live).25.11.2023.  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक  अजय राय ने अपनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सरिता पटेल को दूसरी बार प्रदेश महासचिव के रूप में जगह मिली तो वहीं वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू  को पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के रूप में जगह मिली है। जब कि ओम प्रकाश ओझा दूसरी बार प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी पाने वाले खुशनसीब है, इसके पूर्व ओम प्रकाश ओझा रीता बहुगुणा जोशी की कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव रह चुके हैं। सरिता पटेल के प्रदेश महासचिव, फसाहत हुसैन  बाबू  प्रदेश सचिव, ओम प्रकाश ओझा को  सचिव बनने पर वाराणसी के कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार प्रकट करते हुए शीश नेतृत्व का धन्यवाद अदा किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...