Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
रविवार, 26 नवंबर 2023
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नहीं दिखी जागरूकता
Varanasi (dil India live). मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 25 और 26 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया, बूथों पर बीएलओ उपस्थित थे, परंतु नागरिकों में जागरूकता की कमी दिखाई दी, बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते दिखे,कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहरों में कई जगहों पर वोटर जागरूकता अभियान के तहत सामाजिक संस्था "सुल्तान क्लब" और जमीयत उलमा (यूथ क्लब) बनारस के सदस्यों ने शिविर लगाकर काफी संख्या में मतदाताओं का ऑफ़ लाइन और आन लाइन फॉर्म भरा। अब आगामी 2 और 3 दिसंबर (शनिवार,रविवार) को भी विशेष शिविर लगाया जाएगा। नए मतदाताओं का सहयोग करने में सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष शमीम रियाज़, हाफिज मुनीर,जमीयत यूथ क्लब के शाहिद अंसारी, दानिश फैसल, सलमान अंसारी,मुहम्मद हसन, हाफिज शमीम आदि जूझते नजर आएं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें