बुधवार, 1 नवंबर 2023

कंपोजिट विद्यालय Khanpur में मनी सरदार पटेल जयंती



Varanasi (dil India live). 31.10.2023. कंपोजिट विद्यालय खानपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव में एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजली अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर  विस्तार से प्रकाश डाला गया।विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह ने उनके द्वारा देश हित में किए गए त्याग और कुशल नेतृत्व की  विस्तार से चर्चा किया। सहायक अध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीयन1160 के जिलाध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित लोगो को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। 

इस अवसर पर नीलिमा प्रभाकर, पार्वती राय, पूजा तिवारी, मालती यादव, सुनीता भट्ट,  प्रियंका भारती, संदीप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बढ़ी सरगर्मी

नये कानून के आने से पहले ही मचा हुआ था हंगामा ! New Delhi (dil India live). वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद और पहले स...