शनिवार, 31 जनवरी 2026

NSS camp: 5 वें दिन सीखा गया "कबाड़ से जुगाड़"

यूजलेस बोतलों में भरा चटक रंग तो चहक उठी जिंदगी





dil india live (Varanasi). राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई के तत्वावधान में कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में 7 दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को 5 वें दिन भी आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीणा एवं VKM Varanasi की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने कैंप का नेतृत्व किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना की सामूहिक तालियों एवं लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन के साथ हुई, जिससे स्वयंसेवकों में उत्साह, अनुशासन एवं एकता की भावना का संचार हुआ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधि के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने क्ले आर्ट का अभ्यास करते हुए क्ले से गणपति प्रतिमा का निर्माण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपनी कल्पनाशीलता, धैर्य एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

इसके उपरांत कबाड़ से जुगाड़ कला में यूजलेस बॉटल पर आर्ट गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुपयोगी बोतलों में जब चटक रंग भरा तो मानो जिंदगी चहक उठी हो। इस दौरान क्ले की सहायता से अन्य आकर्षक कलाकृतियां भी तैयार की गई। इस गतिविधि का उद्देश्य पुनः उपयोग की भावना को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। स्वयंसेवकों ने इस सत्र में अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों की रचनात्मकता एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कला-आधारित गतिविधियां व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय चेतना को भी सुदृढ़ करती हैं। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पंचम दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Shab-E-Barat पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

शब-ए-बरात से पूर्व दालमंडी से मलबों की हो सफाई-एस एम यासीन



Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). अंजुमन मसाजिद इंतेजामियां के संयुक्त सचिव एस एम यासीन ने आगामी शब-ए-बरात के पर्व पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस पर्व में पूरी रात इबादत करने वालों का मस्जिदों, कब्रिस्तान, मक़बरों,पर आना जाना लगा रहता है इसलिए नगर निगम को मस्जिदों आदि के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा हेतु व्यवस्था करने की मशक्क़त करनी होगी। मैं इस पोस्ट के माध्यम से पी डब्लू डी, और ज़िला प्रशासन से आग्रह करना चाहूंगा कि कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों विशेष कर दालमंडी जैसी जगह पर जहां तोड़फोड़ के बाद मलबा पड़ा रह रहा है उसको अविलम्ब हटानेकी व्यवस्था करे अन्यथा हमारे धार्मिक कार्यों में अनावश्यक रूप से व्यवधान उत्पन्न होगा। जो किसी प्रकार से शान्ति व्यवस्था के लिए उचित नहीं होगा। शब-ए-बरात से रमज़ान के पवित्र माह की आमद आमद हो जाती है। इसलिए इस माह में तोड़फोड़ के कारण उस क्षेत्र में मस्जिदों की सफाई, रंगाई पुताई में बहुत अधिक व्यवधान उत्पन्न होगा। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि इन बिन्दुओं पर ध्यान देने का कष्ट करें।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

UP K Varanasi में VTG ने निकाली पंचकोशी देव यात्रा

काशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विटीजी की नई शुरुआत




dil india live (Varanasi). वाराणसी में वाराणसी टुरिज्म गिल्ड (VTG) द्वारा शुक्रवार को काशी की अत्यंत पौराणिक और पवित्र धार्मिक पंचकोशी देव यात्रा निकाली गई। इंडिया टुरिज्म के सहयोग से काशी में धार्मिक पर्यटन और यात्रियों के एक और दिन ठहराव को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा का शुभारंभ अस्सी घाट से माँ गंगा के पावन जल से संकल्प लेकर हुआ। यात्रा में शामिल शताधिक सदस्य प्रभु नाम संकीर्तन करते हुए वाहनों के माध्यम से अलग अलग पड़ाव पर पहुँचे। सबसे पहले समूह कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुँचा, जहाँ भगवान शिव के अभिषेक एवं पूजन के उपरान्त एक संक्षिप्त सभा का आयोजन हुआ। 

मुख्य वक्ता प्रख्यात इतिहासविद प्रो. मारुति नंदन तिवारी ने बताया कि कर्दमेश्वर महादेव मंदिर स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहण है, काशी के अति प्राचीन मंदिर में से एक है जहां स्थापित एक एक मूर्तियों का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने कहा कि विटीजी (VTG) काशी के पौराणिक महत्व के स्थानों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, हमारा प्रयास रहेगा कि इन अति प्राचीन स्थानों और यात्रा के बीच पड़ने वाले महत्वपूर्ण मंदिरों की देखरेख ठीक ढंग से हो सके। उमाशंकर गुप्ता ने भी पंचकोशी यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।



     यात्रा कर्दमेश्वर महादेव के बाद देहली विनायक, लंगोटिया हनुमान होते हुए भीमचण्डी पहुंचा। इसके बाद रामेश्वर में पारंपरिक भोजन के बाद यात्रा पांचों पंडवा और फिर कपिलधारा तीर्थ स्थित जौ विनायक पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसके पूर्व इण्डिया टुरिज्म के सहायक निर्देशक पावस प्रसून एवं अध्यक्ष सुभाष कपूर ने झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया।

इनकी रही खास मौजूदगी 

यात्रा में मुख्य रूप से सचिव सौरभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय के साथ गजेंद्र चौबे, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, परमानंद सिंह, विवेक तिवारी, अवनीश पाठक, अनिल तिवारी, विशाल जायसवाल, राजन सिंह सहित शताधिक सदस्य, होटेलियेर्स, टूरिस्ट गाइड, टूर ऑपरेटर आदि शामिल रहे।

Varanasi Main सैयद आज़ादार हुसैन के चेहलुम की मजलिस 1 फरवरी को

मजलिस को मौलाना कमाल ताहिर करेंगे खिताब




dil india live (Varanasi). रविवार को शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास अर्दली बाज़ार में सुबह 10 बजे से मजलिसे चेहलूम होगी। उक्त जानकारी देते हुए हसन मेंहदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का आगाज़ लियाकत अली खां की सोज़खानी से होगा तो मजलिस को मौलाना सैयद कमाल ताहिर साहब (बिजनौर) खिताब करेंगे।

इस दौरान मजलिस में अलग अलग शायर नज़राने अकीदत जहां पेश करेंगे वहीं दूसरी ओर निजामत हसन वास्ती करेंगे। ऐसे ही ख्वातीन (महिलाओं) की मजलिस 1 फरवरी को ही इमामबारगाह ताहिर हुसैन में सुबह 10 बजे होगी। इस मजलिस को मोहतरमा मिनहाज फात्मा खिताब करेंगी। आयोजन में नौहाख्वानी व मातम का नज़राना विभिन्न अंजुमनों द्वारा पेश किया जाएगा।

Education: VKM Varanasi में नई शिक्षा नीति के तहत 'अनिवार्य इंटर्नशिप' संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

इंटर्नशिप के उद्देश्यों को सार्थक रूप से समझने की जरूरत - प्रो. अंशु शुक्ला 





dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा वाराणसी द्वारा 30 जनवरी को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 'अनिवार्य इंटर्नशिप' संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इंटर्नशिप सेल की प्रोफेसर अंशु शुक्ला ने इस विषय पर छात्राओं और शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किया और आवश्यक जानकारी साझा की। नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप कार्यक्रम को अनिवार्य करते हुए कौशल विकास की दिशा में जो सकारात्मक पहल की गई है उसकी अधिकतम सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इंटर्नशिप के उद्देश्यों को सार्थक रूप से समझा जाए और छात्रों में अन्तर्निहित कौशल की पहचान की जा सके।


इस कार्यक्रम में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी जिस से कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जाना संभव हो। महाविद्यालय के सभी अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं ने विभिन्न विभागों से जुड़े विशिष्ट कौशल को भी समझा।प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने IQAC के प्रयास की सराहना की और कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए महाविद्यालय को अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देना चाहिए। संचालन संयोजिका डॉक्टर शशिकला का रहा और धन्यवाद नैरंजना श्रीवास्तव ने दिया।

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

Education: VKM Varanasi में "अज्ञेय की असाध्य वीणा : पाठ और पुनर्पाठ" पर हुआ विशेष व्याख्यान

मनुष्य का चारित्रिक निर्माण ही असाध्य वीणा कविता का उद्देश्य




dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा वाराणसी में "अज्ञेय की असाध्य वीणा: पाठ और पुनर्पाठ" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा 29-01-2026 को  किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. आकाश वर्मा (अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, असम विश्वविद्यालय, सिलचर) ने असाध्य वीणा कविता पर अपने उद्बोधन में कहा कि असाध्य वीणा कविता केवल व्यष्टि का समष्टि में समायोजित हो जाने की कविता नहीं है वरन् यह मनुष्य के स्व का बोथ कराती हुई सामाजिक उन्नयन और उत्थान का लोकोन्मुखि आख्यान है जिसका उद्देश्य है मनुष्य का चारित्रिक निर्माण करना। 

प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने साहित्य के माध्यम से नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के विकास की बात कहते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। अतिथि वक्ता का स्वागत और विषय प्रस्तवन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो. आशा यादव ने ‘असाध्य वीणा’ कविता की पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखते हुए उसे बौद्ध धर्म की दार्शनिक विचारधारा से जोड़ा। 


कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशिकला एवं संचालन स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा सावित्री कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सपना भूषण, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा एवं राजलक्ष्मी जायसवाल के साथ विभाग की सभी छात्राएं उपस्थित थीं।

Hemant Yadav को मिली जमानत

बचाव पक्ष की सशक्त पैरवी से अभियोजन के कड़े विरोध के बावजूद मिली जमानत




Sarfaraz Ahmad 

dil india live (Varanasi). अभियुक्त हेमंत यादव के खिलाफ वाराणसी के थाना सारनाथ अंतर्गत अपराध संख्या 580/2025, जिसमें धारा 303 (2), 317 (2), 317 (4), 317 (5), 319 (2), 318, 338 व 336 (2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त हेमंत यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वाराणसी द्वारा जमानत प्रदान की गई है।अभियोजन पक्ष द्वारा जमानत का घोर विरोध किया गया, इसके बावजूद न्यायालय ने तथ्यों एवं विधिक आधारों पर अभियुक्त को अदालत ने राहत दी।



सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता हृदयानंद यादव व कुलदीप गुप्ता ने न्यायालय के समक्ष पक्ष को मजबूती से रखा। अधिवक्ताओं ने दलील दी कि अभियुक्त को अज्ञात अभियुक्त के मुकदमे में बिना किसी ठोस साक्ष्य के फसाया गया है, उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक बरामदगी नहीं हुई है तथाकथित घटना में उसकी संलिप्तता प्रमाणित नहीं होती।
प्रस्तुत तथ्यों, कानूनी बिंदुओं को भी न्यायालय ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत न्यायालय ने अभियुक्त को ₹75,000-₹75,000 के दो जमानत बंधपत्र एवं दो प्रतिभूतियाँ प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया।

VKM Varanasi: NSS टीम ने तीसरे दिन पढ़िए क्या किया, क्या जाना!

मासिक धर्म के समय शारीरिक समस्याओं से निपटने के उपाय पर हुई चर्चा

स्वयं सेविकाओं ने जाना समाचार पत्रों का इतिहास 





dil india live (Varanasi). 29 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुभांगी श्रीवास्तव द्वारा कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन  की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना की तालियों एवं लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन के साथ हुई, जिससे स्वयंसेवकों में उत्साह, अनुशासन एवं एकता की भावना का संचार हुआ।

प्रातःकालीन सत्र में सखी फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष स्वप्ना कपूर, संस्थापक सुनीता भार्गव तथा सचिव पूजा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान मासिक धर्म के समय होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेष रूप से दर्द एवं ऐंठन, उनके कारणों तथा उनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मासिक धर्म को एक प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए इसके प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच अपनाने पर बल दिया।

इसके पश्चात् सखी फाउंडेशन की टीम द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया, जिससे शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सके। योग सत्र में शरीर के संतुलन एवं ऊर्जा केंद्रों को सक्रिय करने के उद्देश्य से ताड़ासन तथा देवी आसन का अभ्यास कराया गया और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके पश्चात् अपराह्न सत्र का आयोजन किया गया। अपराह्न सत्र की शुरुआत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने भारतीय समाचार पत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाचार पत्रों के इतिहास, समाज में उनकी भूमिका तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव के संबोधन के उपरांत भारतीय समाचार पत्र दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाचार पत्रों के महत्व, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता से स्वयंसेवकों के वक्तव्य कौशल का विकास हुआ।




कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव द्वारा समापन भाषण दिया गया। उन्होंने पूरे दिन की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ इस दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Varanasi Tourist गिल्ड निकालेगी पंचकोशी देव यात्रा

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने आगे आया टूरिज्म गिल्ड एवं इण्डिया टूरिज्म




dil india live (Varanasi)। वाराणसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों की यात्रा को एक और दिन तक बढ़ाने के उद्देश्य से वाराणसी टूरिज्म गिल्ड, इण्डिया टूरिज्म के सहयोग से काशी की अतिप्राचीन धार्मिक पंचकोशी यात्रा पर ध्यान केन्द्रित करेगा। गुरुवार को छावनी क्षेत्र स्थित होटल क्लार्क्स में आयोजित प्रेसवार्ता में इण्डिया टूरिज्म के सहायक निर्देशक पावस प्रसून, वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की काशी पूरे विश्व में धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बन चुका है, यहाँ पर की जाने वाली पंचकोशी यात्रा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है, ऐसे में पर्यटकों को इस यात्रा से जोड़ना आवश्यक है।

इस कड़ी में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के सदस्यों द्वारा कल शुक्रवार को सुबह 8 बजे से एक दिवसीय पंचकोशी देव यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा का शुभारंभ वाराणसी मण्डल के कमिश्नर एस. राजलिंगम हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। यात्रा अस्सी से प्रारम्भ होकर कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव होते हुए सभी पड़ाव के बाद जौ विनायक पर पहुँच कर सम्पन्न होगी। संस्था के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने कहा कि वाराणसी टूरिज्म गिल्ड इसके माध्यम से ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा अपितु संस्था इन पौराणिक महत्व के स्थानों को संरक्षण के लिए काम करेगी। हमारा प्रयास है कि पंचकोशी मार्ग में पड़ने वाले ऐसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण किया जाये। सचिव सौरभ पाण्डेय ने कहा कि इस यात्रा के बाद निश्चित रूप से काशी में पर्यटन का स्वरूप बदलेगा और उनका शहर में एक दिन का ठहराव भी बढ़ेगा। प्रेस वार्ता में संरक्षक उपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, सहसचिव जैनेन्द्र राय, प्रमोद सिंह, गजेंद्र चौबे आदि जन उपस्थित रहे।

बुधवार, 28 जनवरी 2026

Varanasi K इस युवा समाजसेवी पर भाजपा ने जताया भरोसा दी नई जिम्मेदारी

धर्मेंद्र पांडेय बनें भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रवक्ता



dil india live (Varanasi). संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजेपी जन कल्याण मंच ने नई नियुक्तियां की गईं। भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक दर्शन आर शाह द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सियाराम तिवारी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिली,  धर्मेंद्र पांडेय को  प्रदेश प्रवक्ता (उत्तर प्रदेश) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान qकिया गया। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी औरभाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी  वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

UP K Varanasi Main 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को किया गिरफ्तार

सिगरा थाने की विद्यापीठ चौकी में एंटी करप्शन के छापे से मचा हड़कंप




सरफराज अहमद 

dil india live (Varanasi). वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम के सख्त कदम से हड़कंप मच गया है। सिगरा थाना क्षेत्र की काशी विद्यापीठ चौकी के इंचार्ज दरोगा शिवाकर मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सिपाही गौरव कुमार भी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता और तकनीकी निगरानी के साथ अंजाम दी।

समाचार में बताया गया है कि एक आपराधिक मामले में नामजद युवक का नाम केस से हटाने के एवज में दरोगा शिवाकर मिश्रा द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा बीते कई दिनों से लगातार दबाव बना रहा था और रुपये न देने की स्थिति में चार्जशीट में नाम जोड़ने, गिरफ्तारी कराने और जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत रिश्वत की रकम लेते समय दरोगा शिवाकर मिश्रा और उसके सहयोगी सिपाही गौरव कुमार को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को लालपुर थाने लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले शिवाकर मिश्रा को सिगरा थाने की काशी विद्यापीठ चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। नई तैनाती के बावजूद उस पर लगे गंभीर आरोप और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

NSS के विशेष शिविर में आपातकालीन चिकित्सा सहायता पर व्यावहारिक प्रशिक्षण

सीपीआर प्रशिक्षण से स्वयंसेविकाएं बनीं जीवन रक्षक कौशल में दक्ष



dil india live (Varanasi). VKM Varanasi राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चतुर्थ इकाई के सप्त-दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर आज शिवपुर- कम्पोज़िट विद्यालय में पूर्वाह्न 10:00 बजे एक उपयोगी एवं जनहितकारी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य विषय “आपातकालीन चिकित्सा सहायता” था।

मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी (राजकीय चिकित्सा अधिकारी) उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है।

सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण


डॉ. द्विवेदी ने स्वयंसेविकाओं को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की तकनीक का प्रायोगिक प्रदर्शन (Practical Demo) करके विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने या सांस न आने की स्थिति में किस प्रकार सही दबाव, गति और तालमेल के साथ सीपीआर दिया जाता है। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए सीपीआर का अभ्यास किया, जिससे वे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें।

वरिष्ठ मार्गदर्शन एवं प्रेरणा

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीणा एवं वसंत कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने अपनी अनुमति एवं मार्गदर्शक सहमति प्रदान की। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया तथा आयोजन की सफलता हेतु अपना आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

सार्थक एवं प्रेरणादायी आयोजन

शिविर का द्वितीय दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए जीवन रक्षक कौशल सीखने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Varanasi K Pitar kunda में वर्षों की इस समस्या का अब हो रहा पूर्ण समाधान

सीवर समस्या से वार्ड नंबर 86 की जनता को मिलेगा निजात




dil india live (Varanasi). शहर दक्षिणी के विधायक पूर्व राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी एवं महापौर अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 86 (पितृकुंड) में सभी सीवर लाइन ठीक कराई जा चुकी है और अब एक मात्र बची हुई सीवर की सबसे बड़ी समस्या का भी स्थायी समाधान किया जा रहा है। वार्ड 86 के भाजपा पार्षद अमरेश गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि 

लहंगपुरा और औरंगाबाद मुख्य रोड़ पर नये सीवर लाईन में पाईप डालने का कार्य जलकल के  अधिकारियों की  अगुवाई में प्रारम्भ हो गया है। जल्द ही उनके वार्ड की सबसे बड़ी समस्या से आम जनता को सदा के लिए निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधायक नीलकंठ तिवारी और महापौर का मैं आभारी हूं। यह सब उनके ही प्रयास से हुआ।