शनिवार, 16 नवंबर 2024

Varanasi : गुटखा व्यवसायी ने खुद को गोली से उड़ाया

व्यापारी ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी, मचा कोहराम 


सरफराज अहमद

Varanasi (dil India live)। चेतगंज थाना के पान दरीबा के कालीमहल में शनिवार को व्यापारी ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घायल व्यापारी को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पानदरीबा के कालीमहल निवासी विजय सिंह राठौर (47 वर्ष) व्यापारी थे। उन्होंने शनिवार की सुबह खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 


मौके पर डीसीपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल की छानबीन में जुटी रही। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजय सिंह राठौर डिप्रेशन के शिकार थे। घटना की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...