शनिवार, 2 नवंबर 2024

All Souls Day पर पवित्र आत्माओं को किया गया याद

अपनों की कब्रों पर पहुंचे मसीही, जलाई शमां, चढ़ाया फूल




Varanasi (dil India live)। शनिवार को सुनसान रहने वाले तमाम मसीही कब्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। लोग अपनों की कब्रों पर जुटे और शमां जलाई। कब्रों को खुशबु और फूलों से सजाया गया। मौका था आल सोल डे का। आल सोल डे पर पवित्र आत्माओं को याद किया गया। फुलवरिया, महमूरगंज, चौकाघाट समेत तमाम मसीही कब्रिस्तानों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौकाघाट स्थित 250 वर्ष प्राचीन कब्रिस्तान में वाराणसी धर्मप्रान्त के अध्यक्ष बिशप यूजीन जोसफ की अगुवाई में इस पर्व को मनाया गया। बिशप यूजीन जोसफ ने बाइबल संदेश देते हुए कहा कि यह दिन पवित्र आत्माओं का दिन है। इस दिन का बहुत महत्व है।
सेंट मेरिस कैथेड्रल कैंट के पल्ली पुरोहित फादर अगस्टिन ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में मिस्सा का बलिदान चढ़ाकर उपस्थित मसीही जानों में बांटा गया। कार्यक्रम लगभग 40 से ज्यादा फादर और सिस्टर्स ने भाग लिया। लाल गिरजाघर के विजय दयाल ने बताया कि प्रति वर्ष 2 नवंबर को मसीह समुदाय अपने प्रिय जनों की कब्रों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस दिन को *ऑल सोलस डे* कहा जाता है। एक सप्ताह पूर्व से कब्रों की मरम्मत, साफ सफाई कराई जाती है। कब्रों पर चुना व पुताई की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Private School को जाओ भूल, सभी चलो सरकारी स्कूल

स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई Varanasi (dil India live)। चिरईगांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौराकला से सोमवार को प्रधानाध्यापिक...