Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
बुधवार, 6 नवंबर 2024
Mumbai BJP के प्रवक्ता बने बनारस के रत्नाकर सिंह
Varanasi (dil India live)। बनारस के रहने वाले रत्नाकर सिंह को मुम्बई भाजपा का नया प्रवक्ता बनाया गया है। उनकी नियुक्ति मुम्बई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने की है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए आशीष ने लिखा है कि रत्नाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी, मुंबई का आपको प्रवक्ता नियुक्त किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि आप दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे और पार्टी के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे।
मुम्बई भाजपा का प्रवक्ता बनाएं जाने पर बनारस के लोगों में भी खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रहने वाले रत्नाकर सिंह को मुम्बई भाजपा अध्यक्ष ने प्रवक्ता नियुक्त किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें