Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
रविवार, 17 नवंबर 2024
मझवा से पहले SP मुखिया अखिलेश यादव का बनारस में जोरदार स्वागत
Varanasi (dil India live). सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बनारस पहुंचे। बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से अखिलेश यादव मझवां विधानसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। अखिलेश रविवार की शाम लगभग पौने पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। मोहम्मद ज़ुबैर की अगुवाई में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। अखिलेश यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से मझवा के लिए रवाना हो गए। मझवा में अखिलेश की शाम छह बजे से जनसभा हुई। अखिलेश मझवा में जनसभा के दौरान आगामी चुनावी रणनीतियों और समाजवादी पार्टी के एजेंडे पर चर्चा की। इसके बाद अखिलेश मुंबई के लिए रवाना हो गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें