गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

अनाथ बच्चों से प्रियंका गांधी ने किया संवाद



प्रियंका गांधी ने मौनी

अमावस्या पर लगाई डुबकी

प्रयागराज (दिल इंडिया लाइव) कांग्रेस की राष्द्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं। आनंद भवन स्थित अनाथालय में प्रियंका गांधी ने बच्चों से संवाद किया और बच्चों का हाल जाना। प्रियंका गांधी ने नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलकर विभिन्न मुददो पर बातचीत की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचीं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी थें। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान की, जहां उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट करने के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं को बताया कि आज यहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य और हमारे परिवार के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। मैं हमेशा उनके संपर्क में रहती हूं और आज उनसे मिलने का मौका मिला। उनसे मिलकर खुशी होना स्वाभाविक है। 

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...