Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023
Khanpur कमपोजिट विद्यालय में गणतंत्र दिवस कि रही धूम
Varanasi (dil india live). 26 जनवरी सन 2023 को कम कंपोजिट विद्यालय खानपुर मे 74 वा गणतंत्र दिवस व मां सरस्वती पूजनोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनोहर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। झंडोत्तोलन का कार्यक्रम विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका तथा चिरईगांव ब्लॉक संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान खानपुर लाल बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया तथा गणतंत्र पर चर्चा करतें हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व व वीणा वादिनी मां सरस्वती के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के जिलाध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह ने किया। धन्यवाद प्रकाश संदीप सिंह ने किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें