लखनऊ, 08 फरवरी (dil India live)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये घोषित अपने उम्मीदवारों में से चार सीटों पर बदलाव किया है। बसपा ने सोमवार को चार उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी करते हुये सुलतानपुर जिले की लम्भुआ सीट पर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इससे पहले 31 जनवरी को जारी सूची में इस सीट से उदयराज वर्मा उर्फ पंकज को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा बसपा ने प्रयागराज जिले की बारा (सु) सीट से डा शिव प्रकाश की जगह डा अजय कुमार को उम्मीदवार बना दिया है। जबकि इलाहाबाद पश्चिम सीट से लल्लन सिंह पटेल की जगह गुलाम कादिर अब बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर (सु) सीट से मीरा देवी को टिकट दिया है। पार्टी ने इससे पहले इस सीट पर संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को टिकट दिया था।
Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022
बसपा ने इन विधान सभा सीटों पर बदले उम्मीदवार
लखनऊ, 08 फरवरी (dil India live)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये घोषित अपने उम्मीदवारों में से चार सीटों पर बदलाव किया है। बसपा ने सोमवार को चार उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी करते हुये सुलतानपुर जिले की लम्भुआ सीट पर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इससे पहले 31 जनवरी को जारी सूची में इस सीट से उदयराज वर्मा उर्फ पंकज को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा बसपा ने प्रयागराज जिले की बारा (सु) सीट से डा शिव प्रकाश की जगह डा अजय कुमार को उम्मीदवार बना दिया है। जबकि इलाहाबाद पश्चिम सीट से लल्लन सिंह पटेल की जगह गुलाम कादिर अब बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर (सु) सीट से मीरा देवी को टिकट दिया है। पार्टी ने इससे पहले इस सीट पर संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को टिकट दिया था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें