मंगलवार, 22 जून 2021

विदुषियों ने किया आनलाईन योग

योग से ही रह सकती हैं महिलाएं निरोग

वाराणसी 21जून (दिल इंडिया लाइव) विश्व योग दिवस पर महिलाये भी किसी से पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी योग अभ्यास का आयोजन कर दुनिया को बता दिया कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है। विदुषी महिला मंडल (Vidushi mahila mandal) की ओर से विदुषी पदाधिकारियो व सदस्याओ ने कोरोना काल को देखते हुए आनलाईन योग अभ्यास


कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थापक संरक्षक मनीषा अग्रवाल की मौजूदगी में योग शिक्षक सुश्री निधि गिरि के नेतृत्व में योगा दिवस मनाया गया। मनीषा अग्रवाल ने योग के ऐतिहासिक महत्व पर जहां प्रकाश डाला वहीं रमा सिंह (अध्यक्ष,) गरिमा टकसाली (महामंत्री,) पूजा अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) ने योग को महिलाओं की फिटनेस के लिए जरूरी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...