बुधवार, 1 मई 2024

गुसल के साथ हज़रत याकूब शहीद का उर्स शुरू

हज़रत याकूब शहीद के दर पर आज उमड़ेगा जायरीन का हुजूम


Varanasi (dil India live)। हज़रत सैयद याकूब शहीद बाबा अलैहिररहमा का उर्स बुधवार की देर रात गुसल के साथ शुरू हो गया। जुमेरात को अकीदत के साथ उर्स की महत्वपूर्ण रस्में अदा की जाएगी। जुमेरात को उर्स के दौरान बाबा के दर पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ेगा। हज़रत याकूब शहीद बाबा का दर सभी मज़हब के लोगों के लिए अकीदत का मरकज है। मस्जिद हजरत याकूब शहीद के इमामे जुमा हाफिज मोहम्मद ताहिर ने बताया कि बाबा का गुसल मुबारक अब्दुल कय्यूम, मो. जावेद व जहीर अंसारी आदि की अगुवाई में होगा। इस मौके पर मिलाद शरीफ कारी अब्दुल रहीम द्वारा पढ़ा जाएगा। अस्र की नमाज़ के बाद मौलाना मुफ्ती अहसन कमाल साहब औलिया ए कराम की जिंदगी और उनके करामात पर रौशनी डालेंगे। गुसल के दौरान जायरीन दूर दराज से बाबा के आस्ताने पर पहुंचे हुए थे। 
जुमेरात को मगरिब की नमाज के बाद बाबा के दर पर अकीदतमंदों का मजमा चादर चढ़ाकर फ़ैज़ उठाने जुटेगा। नातख़्वान मोहम्मद तय्यब रज़ा व मोहम्मद रिज़वान अपनी नातों से लोगों को फैजयाब करेंगे। सुबह से ही बाबा के दर पर कुरान की तेलावत का दौर शुरू हो जाएगा जो देर रात तक चलेगा। उर्स में महफ़िलें समां व लंगर भी आयोजन होगा।

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

HAJ 2024 के आजमीने हज की ट्रेनिंग 2 मई से

हज प्रशिक्षण संग मेडिकल, फिटनेस, एवं टीकाकरण भी 


Varanasi (dil India live). पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान ख़ान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया के सर्कुलर के मुताबिक़ हर आजमीने ए हज को अपना मेडिकल फिटनेस, टिका और ट्रेनिंग की सर्टिफिकेट जो हज कमेटी आफ इंडिया ने जारी किया है उसको बनवाया जाना है जिसके लिए पूर्वांचल हज सेवा समिति  ने दो केंद्रों का संचालन स्वास्थ विभाग के सहयोग से किया जायेगा l

पहला कैंप 2 May जुमेरात को सिटी गर्ल्स इंटर् कॉलेज काज़ी सदुल्लाहपुरा और दूसरा कैंप 6 May सोमवार को जनता सेवा अस्पताल रेवड़ी तालाब में होगा। सभी हज यात्रियों से गुज़ारिश  कि गई है कि सुबह 8:00 बजे तक कैम्प में पहुंच जाएं।

यह ज़रूरी काग़्ज़ात अपने साथ जरुर लाएं 

1. दो फोटो 

2. हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी

3. हज का पैसा जमा होने की रसीद। 

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बने इरफान खान


Varanasi (dil India live)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता इरफान खान को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर इरफान खान ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और पार्टी के प्रति अपने तन मन को समर्पित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूती मिले और लोगों का विश्वास सपा की ओर बढ़ सके, इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

सिक्खों के नौंवे पातशाह गुरु तेग बहादुर साहिब का 403 वाँ प्रकाशोत्सव में हुआ अरदास

श्रद्धापूर्वक मनाया गया हिन्द की चादर का प्रकाश पर्व 




Varanasi (dil India live)। नौंवे पातशाह हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का 403 वाँ प्रकाशोत्सव रविवार व सोमवार को समूह साध संगत एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, वाराणसी के सहयोग से बड़े ही श्रद्धा भाव से ऐतिहासिक तपस्थान गुरूद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग एवं गुरूद्वारा गुरूबाग में मनाया गया। सोमवार को प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक बडीसंगत, नीचीबाग में कीर्तन दीवान सजा जिसमें भाई सतविन्दर सिंह सरताज जी हजूरी रागी जत्था बंगला साहिब शीशगंज साहिब एवं गुरूद्वारा गुरुबाग के हजूरी रागी भाई नरेन्दर सिंह, गुरूद्वारा नीचीबाग के हजूरी रागी भाई रकम सिंह ने गुरुवाणी, कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई जगतार सिंह ने अरदास की तथा गुरूद्वारे में आये सभी साध संगत / श्रद्वालुओं का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम उपरान्त गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। इससे पहले रविवार शामः 7:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक गुरुद्वारा गुरुबाग में कीर्तन दीवान सजा जिसमें भाई सतविन्दर सिंह सरताज हजूरी रागी बंगला साहिब शीशगंज साहिब एवं गुरुद्वारा गुरूबाग के हजूरी रागी भाई नरेन्दर सिंह, गुरुद्वारा नीचीबाग के हजूरी रागी भाई रकम सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने अरदास की तथा गुरुद्वारे में आये सभी साध संगत / श्रद्वालुओं का धन्यवाद किया। उपरान्त गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। 

रविवार, 28 अप्रैल 2024

Dawate islami India का हज तरबियाती इजतिमा 5 को

फ़ैज़ उठाने इजतिमा में जुटेंगे जायरीन 


Varanasi (dil India live)। दावते इस्लामी इंडिया की ओर से हज तरबियाती इजतिमा 5 मई को बनारस के रेवड़ीतालाब में होने जा रहा है, इस इजतिमा में शिरकत करके जायरीन फ़ैज़ उठायेंगे। दावते इस्लामी इंडिया के डा. साजिद ने बताया कि इजतिमा में एहराम बांधने का तरीका, उमराह, हज का तरीका, मदीने में हाजिरी के आदाब, सामान और सफ़र का एहतियात आदि के बारे में खुसूसी रौशनी डाली जाएगी। यह आयोजन रेवड़ी तालाब पार्क के निकट डा. मोइनुद्दीन साहब के कैम्पस में किया जाएगा। इस अवसर पर फ़ैज़ उठाने दूर दराज से जायरीन जुटेंगे।

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

Gurunanak English School में प्रतिभाओं का सम्मान

टापर निवेदिता पाण्डेय व यशस्वी चौरसिया सम्मानित 



Varanasi (dil India live)। विद्यालय में बोर्ड परीक्षा 2024 के जनपद टॉपर का सम्मानित किया गया। वाराणसी। गुरू नानक इंग्लिश मीडियम स्कूल, गुरूबाग में बोर्ड परीक्षा- 2024 में उत्तीर्ण कर जनपद स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली 02 छात्रायें निवेदिता पाण्डेय व यशस्वी चौरसिया के साथ-साथ विद्यालय की अन्य 13 छात्राओं को जो विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नया कर्कीतिमान स्थापित किया। इन छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। समारोह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परषिद के ज्योतिष एवं संस्कृत साहित्य के विद्ववान अध्यक्ष प्रो० नागेन्द्र पाण्डेय एवं वैज्ञानिक व यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रोम्सो (ट्रोम्सो विश्वविद्यालय) के Department of Physics & Technology के प्रो० डा० बलप्रीत सिंह अहलुवालिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व ही अनुमान लगा लिया गया था कि सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है। इसका उल्लेख हनुमान चालिसा मे भी मिलता है। प्रो० अहलुवालिया ने कहा कि सफलता के लिये कठिन परिश्रम, स्वंय के प्रति ईमानदारी एवं अपने अन्दर स्वाभिमान नहीं होना चाहिए। विज्ञान व अध्यात्म के बीच महत्वपूर्ण सम्बन्ध है। अध्यात्म और विज्ञान दोनों का सम्बन्ध ब्रह्नमांड की मौलिक प्रकृति और उसके भीतर हमारे स्थान को समझने से है। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर ने दोनो अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। समारोह में गुरूनानक की कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा, प्रवक्ता रश्मि सिंह व विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। प्रबंध समिति ने विद्यालय की निदेशिका, कार्यवाहक प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापिका, समस्त शिक्षकों उपस्थित अभिभवकों एवं छात्राओं को शुभकामनाएँ दी। अन्त में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलू कौर ने सबके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

अधिक नामांकन और वोटिंग के लिए निकाली जागरूकता रैली

मतदान करना राष्ट्र और लोकतंत्र का सम्मान : डा. एहतेशामुल हक

प्राइवेट को जाओ भूल, सभी चलो सरकारी स्कूल



Varanasi (dil India live). स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में अधिक नामांकन और लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत अधिक मतदान के लिए बुधवार को जागरूकता रैली जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई। विकास खंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां से प्रिंसिपल आरती देवी के नेतृत्व में निकली रैली में शामिल विद्यार्थियों ने पहले मतदान- फिर जलपान, लोकतंत्र की शान- सब करो मतदान, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ- स्कूल चलकर नाम लिखाओ, शिक्षा है अनमोल रतन-हम सब मिलकर करें जतन, कितना प्यारा कितना कूल-अपना सरकारी स्कूल, प्राइवेट को जाओ भूल- सभी चलो सरकारी स्कूल समेत अनेक स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नारे लगाते चल रहे थे। 

इस अवसर पर अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि लोकतंत्र की सम्मान के लिए हमें शतप्रतिशत मतदान करना चाहिए। चुनाव के द्वारा ही लोकतंत्र का निर्माण होता है देश के मतदाता चुनाव के द्वारा ही देश का भविष्य तय करते हैं लोगों को अपने एक वोट की कीमत समझनी चाहिए। अपना मत बिना किसी लोभ, जाति धर्म से ऊपर उठकर नेक और ईमानदार व्यक्ति को देना चाहिए। प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है इसलिए प्रत्येक बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए, अभिभावकों से अपील किया गया कि 6 से 14 वर्ष तक बच्चों के नाम स्कूलों में अवश्य लिखवाएं,सरकारी विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध है,पर्याप्त कमरें,सभी कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क बेंच,पानी पीने के लिए वाटरकूलर सहित बहुटोटीयां,स्वच्छ शौचालय,पंखे, एम डी एम,निशुल्क पाठ्य पुस्तकें,निशुल्क ड्रेस, बैग,जूता, मोज़ा इत्यादि की व्यवस्था है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती देवी,ग्रामप्रधान राजेश कुमार राजू, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक,सादिया तबस्सुम,अनीता सिंह,रेखा अपाध्याय,शशिकला,प्रमिला सिंह,ज्योति कुमारी,शक्ति कुमारी,रीना,रीता,सोनी,आशा,त्रिलोकी गुप्ता, अभिभावकगण, छात्र एवं छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।