शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

मानसून पार्टी में मचाया धमाल



Varanasi (dil india live). स्माइल मुनिया के तत्त्वाधान मे मानसून पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल जाने वाली एक जरुरतमंद मुनिया को साइकिल प्रदान की गई। सभी सदस्याएं आसमानी रंग के परिधान में सजधज कर आईं थीं। बारिश के गीत डांस तथा उसी से संबंधित मजेदार गेम्स का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसून क्वीन का चयन हुआ। 

अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने स्वागत कर मुनिया को साइकिल प्रदान किया। निशा एवं सुषमा के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। निधि, विनीता मल्होत्रा, जयंती, प्रीती जयसवाल, नूतन रंजन, ममता तिवारी, रेनू कैला, विनीता इत्यादि ने कार्यक्रम को खुशनुमा रंग दिया। इस  मौके पर धन्यवाद सरोज राय तथा संचालन चंद्रा शर्मा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Choti Eid Mubarak... की गूंज से रौशन हुआ हज़रत शाह तैय्यब बनारसी का दर

छोटी ईद की खुशियों में डूबे बनारसी, मेले का उठाया लुत्फ़  Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। पूरी दुनिया में छोटी ईद केवल बनारस में ही ...