Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
गुरुवार, 14 जुलाई 2022
आमिर बने वैज्ञानिक अधिकारी
Varanasi (dil india live). मदरसा जामिया मतलउल उलूम कमनगढा के वरिष्ठ अध्यापक मुहम्मद अकील अंसारी के पुत्र मुहम्मद आमिर का भाभा आटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) मुंबई में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयन होने पर मदरसा परिवार और बुनकर समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी खुश हैं कि आमिर ने बुनकर समाज का नाम रौशन किया है। आमिर का वैज्ञानिक अधिकारी बनने पर सामाजिक संस्था "सुल्तान क्लब" वाराणसी के अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक और सभी सदस्यों ने मुबारकबाद पेशकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मूलतः गाजीपुर जनपद के रहने वाले मुहम्मद आमिर ने पिछले दिनों आल इंडिया परीक्षा गेट में 45 वीं रैंक प्राप्त किया था। आमिर ने वाराणसी में रहकर अपनी पढ़ाई मुकम्मल की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें