लुटेरे 12 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी, शॉप से ले उड़े
Mohd Rizwan
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र. सरकार के स्टांप शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा गांव हमारे देश का हृदय है जब गांव विकास करेगा तो देश तरक्की करेगा। विशिष्ट अतिथि पायल लक्ष्मी सोनी रही जिन्होंने छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजक त्रिकुटिया के महंत शंभू भगत ने किया। कार्यक्रम को डॉक्टर एस के विश्वकर्मा, अवधेश अग्रहरि, संतोष चौरसिया, विनय श्रीवास्तव, प्यारेलाल पहलवान, डॉक्टर संतोष यादव, अमरावती, अमरदेव यादव, सुनीता यादव पार्षद उमाशंकर ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन कवि डॉ. जयशंकर जय ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक उपेंद्र यादव ने किया। वीरू यादव ने अपनी संगत के साथ बिरहा गीत द्वारा कार्यक्रम में मधुर रस घोले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माधुरी गोस्वामी, मदन यादव, पप्पू पांडे, निर्मला देवी, अंकित गौतम, उषा कनौजिया, मुदित विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शनिवार को प्री बोर्ड परीक्षाओं की जारी तिथि में कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूलों में होगी। इस तिथि में कक्षा 9 और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा होगी। प्री बोर्ड प्रैक्टिकल 4 से 11 जनवरी तक कराए जाने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। अब ऐसे में इस ठंड भरे मौसम में परीक्षा कराना कितना छात्र छात्राओं के साथ न्याय संगत होगा यह तो समय ही बताएगा।
Mohd Rizwan
Varanasi (dil India live). Congres party के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 813 वें उर्स के पर शनिवार को अपने और अपनी पार्टी की ओर से अकीदत की चादर भेजी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को इससे यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान में क़ौमी इत्तेहाद और भाईचारे की जड़ें इतनी ज्यादा गहरी हैं कि वे चंद झोंकों और विकृत मानसिकता व सोच के लोगों द्वारा हिलाई नहीं जा सकती हैं। खरगे ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को यह चादर भेंट की और इसे जल्द ही अजमेर शरीफ दरगाह पर पेश किया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन, पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "इंतेहाई अक़ीदत व एहतराम के साथ मैं ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ हज़रत मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 813 वें उर्स मुबारक के मौक़े पर अपनी और कांग्रेस पार्टी की ओर से चादर रवाना करते हुए ख़ुद को बेहद ख़ुशक़िस्मत महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते आज उस परंपरा को निभाने का मौका मिला, जो साल-दर-साल हमारी पार्टी निभाती है।" उन्होंने कहा, "इसके पीछे देश के हर नागरिकों का कल्याण और विश्व कल्याण की भावना है। चादर चढ़ाने के पीछे हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, क़ौमी एकता, आपसी भाईचारा, प्यार व मोहब्बत, अदब और रवादारी की अलामत है। " खरगे ने कहा, "हमारे पुरखों ने संविधान बनाते समय कौमी एकता की भावना को केंद्र में रखा था, जिसकी हिफाज़त करना हर भारतीय का कर्तव्य है।" खरगे ने कहा, "यहां मैं ये याद दिलाना चाहूंगा कि 2025 हमारे महान नायक महात्मा गांधीजी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी का साल है। 1924 में उनकी अध्यक्षता में देश भर के लोग बेलगांव में एकत्र हुए थे और उन्होंने छुआछूत, भेदभाव और नफरत की भावना के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया था।" उन्होंने कहा, "हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि नफरत के सौदागरों ने ही हमसे राष्ट्रपिता को छीना है, लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा हैं, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के सरोकारों को आगे रख कर संघर्ष कर रही है।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इसलिए, अमन चैन और भाईचारे का संदेश ख़्वाजा की दरगाह से पूरी दुनिया में जाना चाहिए। हम दुआ करें कि मुल्क के अंदर अमन, शांति, प्यार व मोहब्बत, जम्हूरियत और सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब चांद और सूरज की मौजूदगी तक कायम रहे।"
अजमेर में हज़रत मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह सरकार ग़रीब नवाज़ के 813 वें उर्स में रजब की पहली तारीख से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी। मजार शरीफ पर मखमली चादरें, गुलाब के फूल पेश करने का सिलसिला अब तेज हो गया। महफिलखाना में सूफियाना कलाम गूंज रहे हैं। दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन ने मजार शरीफ पर गुस्ल दिया था। उर्स के पहले जुमे को जायरीन की नमाज को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने भी खास बंदोबस्त किए था। जिससे तमाम लोगों ने आसानी से नमाज अदा की इसके बाद 10 जनवरी को जुमा होगा, लेकिन ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के छह दिवसीय उर्स के तहत 7 जनवरी को कुल की रस्म होगी। इसके बाद बड़े कुल की रस्म होगी। और जायरीन अपने घरों को यहां का तबर्रूक लेकर रवाना होने लगेंगे।
उर्स के लिए जायरीन का पहुंचना जारी है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य स्थानों से जायरीन 253 बसों, ट्रकों, कार-जीप में लोगों के पहुंचने का क्रम जारी हैं। कायड़ विश्राम स्थली में करीब 11 बड़े डोम और छोटे टेंट लगाए गए हैं। जायरीन की सुविधार्थ उचित मूल्य की दुकान, मोबाइल चार्जिंग, दूध और अन्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, फायर ब्रिगेड, एडीए, जिला प्रशासन की ओर से भी टेंट लगाए गए हैं।
मार्च में मुख्य रूप से छेदीलाल निराला, एस पी राय, अनूप श्रमिक, राम जनम चौधरी राजेंद्र, प्रवाल कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, अफलातून, आर डी सिंह, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद मौर्या, संदीप कुमार, अशोक प्रजापति, मनीष शर्मा, सागर, शहजादी, शिवदास, विनय, चहेटू, मोहन और आकांक्षा सहित लगभग 60- 65 लोग शामिल रहे। इस मौके पर निर्दोष स्टूडेंट्स को रिहा करो, बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे, योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो, फर्जी मुकदमा रद्द करो, मनुस्मृति मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए।
इसके पूर्व निःशुल्क शिविर का शुभारंभ श्रीधाम वृंदावन के राधारमण मंदिर के महाराज आलोक कृष्ण गोस्वामी की द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदू सेवा सदन के प्रधानमंत्री राजेन्द्र मोहन साह, जय प्रकाश मूंदड़ा, अनिल रस्तोगी, वीरेंद्र भुराड़िया, राहुल साह, कौस्तुभ साह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेत्र परीक्षण दल में मोहम्मद शाहिद, गिरधर मल्होत्रा, संतोष श्रीवास्तव, राजकुमार वाही आदि रहें।