रविवार, 11 जून 2023

NER में अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता

आदर्श के आतिशी शतक से सोनकर अकेडमी की धमाकेदार जीत


Varanasi (dil india live)। एनईआर ग्राउंड( लहरतारा) में आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र (रामनगर ) की ओर से आयोजित अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सोनकर क्रिकेट अकैडमी बनाम आसमा क्रिकेट एकेडमी (भदोही)के बीच मैच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनकर क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 20 ओवर  में दो विकेट पर 173 रन बनाए जिसमें सबसे ज्यादा रन आदर्श ने 104 एवं शिवम ने 62 रन बनाये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आसमा क्रिकेट एकेडमी भदोही 20 ओवर की समाप्ति पर छह विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आसमां क्रिकेट एकेडमी 27 रनों से मैच हार गई।मैच के उपरांत मैन ऑफ द मैच का अवार्ड राय स्पोर्ट्स की तरफ से सरोज राय ने सोनकर क्रिकेट एकेडमी के बेहतरीन बल्लेबाज 104 रन बनाने वाले आदर्श मोदनवाल को दिया गया।

स्टार इलेवन गाजीपुर ने जीता दूसरा मैच-

आज का दूसरा मैचराज स्पोर्ट्स अकैडमी वर्सेस स्टार इलेवन  गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर राज्य स्पोर्ट्स अकैडमी  पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ऑल आउट होकर 88 रन ही बना पाई जिसमें सबसे ज्यादा रन अक्षय 16 अर्पित 15 रहा स्टार इलेवन गाजीपुर की तरफ से अमन ने 3 विकेट एवं गौरव ने तीन विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने उतरी स्टार इलेवन गाजीपुर 5 विकेट से मैच स्कोर 88 रन रन बनाकर मैच को जीत लिया।

शनिवार, 10 जून 2023

Accident में कांग्रेसी नेता कबबन के भतीजे कि हालत गंभीर





Varanasi (dil india live). उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन के भतीजे नबील हैदर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल।
नबील आज सुबह वाराणसी से सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ जा रहे थे लगभग 7:00 बजे उनकी गाड़ी बदलापुर प्रतापगढ़ हाईवे पर लगभग 10 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं बेहोश हो गए। राहगीरों ने घायल नबील को बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया और परिवार को सूचना दी ,सूचना पाकर परिवार के लोग बदलापुर पहुंचकर घर नबील को लेकर वाराणसी  निजी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों के मुताबिक बाया कन्धा फैक्चर और चेहरे पर गंभीर चोट है उनका आप्रेशन होगा।

शुक्रवार, 9 जून 2023

मानवीय मूल्यों के पालन से ही मिलेगी शांति : फर्नांडीज

दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर’ का समापन 





New delhi (dil india live)। भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा संचालित शांति सद्भावना मंच से जुड़े शांति प्रशिक्षकों का दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर’ का समापन सामाजिक सद्भावना एवं शांति के लिए जन जन को जागरूक करने के संकल्प के साथ हो गया। शिविर में फादर डॉ डैंज़िल ने कहा कि मानवीय मूल्यों के पालन से हम समाज में शांति और सद्भावना स्थापित कर सकते हैं। देश में शांति स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाने के लिये हर पहलू को हमें जानना, सीखना और समझना होगा। भारत विविधता और सामाजिक सद्भाव का देश है, इसे सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस लिहाज से यह ट्रेनिंग महत्वपूर्ण थी। 

 फादर थॉमस ने कहा कि शांति सद्भावना पर नागरिक और विद्यार्थी मंच में कार्य योजना बनी है। जिसमें रिसर्च, अध्ययन, आंकड़े इकट्ठा करना, हेल्थ, शिक्षा, मानवीय मूल्य, पर्यावरण आदि पर काम करना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।  रुबिन मिंज ने रिपोर्ट राइटिंग, फोटोग्राफी और सोशल मीडिया की जानकारी साझा की। और कहा कि इसके बेहतर उपयोग से सामाजिक तनाव को कम करने में सुविधा मिलेगी।

 जोसेफ जेम्स ने ‘डू नो हार्म’ पर विस्तृत चर्चा करते हुए सेवन स्टेप बताए। इसके जरिये कैसे नकारात्मकता को सकारत्मकता में बदल सकते है और टकराव की स्थिति में अपने विवेक से विवाद को कम कर सकते है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, उड़ीसा, मध्यप्रदेश से आये प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक प्रो मोहम्मद आरिफ ने संविधान के मूल्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रजा से नागरिक बनने की कहानी है तथा धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव इसकी आत्मा है। फादर जेवियर सोरंग, फादर स्टैनी तिर्की ने शांति, व्यवस्था एवं संविधान पर चर्चा की। संचालन करते हुए शांति सद्भावना मंच के परियोजना अधिकारी पास्कल तिर्की ने मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अग्रिम योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। 

डॉ. अरुण उरांव ने पूरे कार्यशाला की निगरानी और नए टिप्स देते हुए गेम्स के माध्यम से मानसिक चेतना जागृत किया। इस सम्मेलन में सात राज्यों के समन्वयक समेत पचास से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Haider guddu सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष


Varanasi (dil india live). मोहम्मद हैदर गुडडू एक बार फिर से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष बनाये गये हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी और हैदर गुडडू के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। इस दौरान उन्हे फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार, 7 जून 2023

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय: Vandana Singh


Varanasi (dil india live)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी की सामाजिक संस्था साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी कि सदस्यों ने संस्थापिका वंदना सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कर, प्रकृति और हमारे बीच के अटूट संबंध पर प्रकाश डाला।

उक्त मौके पर संस्था की संस्थापिका वंदना सिंह ने कहा कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है हालांकि आज के आधुनिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। इसके चलते दुनियाभर में चिंताजनक जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में करोना काल के समय हम लोगों ने ऑक्सीजन की किल्लत को महसूस किया है। अपने खास सगे संबंधियों को दम तोड़ते देखा है। अतः इन घटनाओं से सबक लेते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को ऑक्सीजन युक्त बनाना होगा।

उक्त मौके पर संस्था की सदस्य रंजू देवी, सुमन सिंह, गौतिमा आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंगलवार, 6 जून 2023

कांग्रेस नेता अफसर खां कि मां सुपुर्द ख़ाक


Varanasi (dil india live)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवाला निवासी अफसर खां कि मां का मंगलवार को इंतकाल हो गया। उन्हें इशा कि नमाज के बाद आबाई कब्रिस्तान बहादर शहीद कब्रिस्तान, रविन्द्रपुरी कालोनी में सुपुर्द ख़ाक किया गया। उनके जनाजे में विभिन्न सियासी दलों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता व अजीज़ शामिल हुए। इससे पहले अफसर खां के आवास पर अफसोस जताने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Ex Indian cricket player वेंकटेश प्रसाद ने लिया गंगा आरती का लुत्फ



Varanasi (dil india live).  भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में सह पत्नी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया व आरती देख मंत्रमुग्ध हुए। आरती के दौरान कभी सेल्फी तो कभी वीडियो बनाते वेंकटेश नजर आए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद अपनी तेज़ व धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। वेंकटेश प्रसाद साथ ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम मोमेंटो व प्रसाद से स्वागत किया। मां गंगा की आरती में जैसे हीं  श्रद्धालुओं को पता चला की हमारे बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मौजूद है तो तस्वीरें खिंचवाने की होड़ सी लग गई। 

वेंकटेश प्रसाद की बात करें तो वह अपनी खतरनाक गेंदबाजी से भारतीय फैंस के दिलों में हैं। वेंकटेश प्रसाद के करियर की बात करें तो उन्होंने 33 टेस्ट मैच में 96 विकेट झटके थे। वहीं, 161 वनडे में 196 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ 1996 में वेंकटेश ने बर्मिंघम में पहला टेस्ट खेला था।