रविवार, 12 अप्रैल 2026

VKM Varanasi में “आर्ट ऑफ लेटर राइटिंग” विषयक दो दिवसीय कार्यशाला

छात्राओं ने किया टाइपोग्राफी एवं कैलीग्राफी की फ्री-हैंड प्रैक्टिस



dil india live (Varanasi). art and education news Varanasi. वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी (VKM Varanasi) के चित्रकला विभाग एवं आर्टचिम आर्ट स्टूडियो व कला आश्रम, सुसुवाही, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 10 एवं 11 अप्रैल, 2026 को “आर्ट ऑफ लेटर राइटिंग” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के की अगुवाई में हुआ जिसमें विषय विशेषज्ञ प्रखर दुबे ने व्यवहारिक कला के अंतर्गत विद्यार्थियों को अक्षर विन्यास, रेखा-संरचना तथा रचनात्मक प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षर लेखन की पारंपरिक एवं समकालीन विधाओं से परिचय कराते हुए उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करना था।


 

कार्यशाला के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को अक्षर लेखन की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराते हुए लेटर फॉर्म, स्ट्रोक्स, स्पेसिंग तथा कंपोजिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को टूल मेकिंग एवं बेसिक प्रैक्टिस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे अक्षरों की संरचना को व्यवहारिक रूप से समझ सकें। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया तथा अपने कौशल को निखारने का प्रयास किया।

द्वितीय दिवस 11 अप्रैल को टाइपोग्राफी एवं कैलीग्राफी की फ्री-हैंड प्रैक्टिस कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता के अनुसार अक्षरों के विभिन्न स्वरूपों पर कार्य करने का अवसर मिला। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने टाइपोग्राफी एवं कैलीग्राफी आर्ट की कृतियों को पूर्ण रूप प्रदान किया। कार्यशाला के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों के कार्यों का प्रदर्शन किया गया तथा उनके कार्यों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा एवं समीक्षा भी की गई, जिससे विद्यार्थियों को अपने कार्यों में सुधार एवं परिष्कार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के लिए न केवल तकनीकी ज्ञान अर्जित करने का माध्यम बनती हैं, बल्कि उनकी सृजनात्मक सोच, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती हैं। इस कार्यशाला की कार्यक्रम संयोजक के रूप में चित्रकला विभाग से डॉ. दीक्षा जयसवाल, डॉ. वर्षा सिंह तथा डॉ. नेहा वर्मा उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

Ummed portal पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए जानिए क्या है नई समय-सीमा

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अहम फैसले का स्वागत



Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने प्रदेश भर की वक्फ संपत्तियों (औकाफ़) के डिजिटलीकरण को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किया हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जीशान रिजवी द्वारा जारी आदेश के बाद, वाराणसी के कोऑर्डिनेटर सैयद एजाज़ हुसैन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए जिले के सभी संबंधितों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी है।

महत्वपूर्ण तिथियां और डेड लाइन 

बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, पोर्टल पर डेटा फीडिंग से लेकर अप्रूवल तक की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। 30 अप्रैल 2026 मेकर और मुतवल्लियों के लिए वक्फ संपत्तियों को ummed portal (उम्मीद पोर्टल) पर अपलोड करने की अंतिम तिथि, 05 मई 2026 चेकर्स द्वारा अपलोड की गई संपत्तियों के विवरण की जांच (Checking) पूरी करने की समय-सीमा, 05 जून 2026 सभी संपत्तियों को पोर्टल पर अंतिम रूप से अप्रूव (Approve) करने की अंतिम तिथि घोषित की गई है।

वक्फ न्यायाधिकरण के हस्तक्षेप से बढ़ी अवधि

विदित हो कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने पूर्व में 6 जून 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक ही संपत्तियों को अपलोड करने का समय दिया था। हालांकि, निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न हो पाने के कारण वक्फ न्यायाधिकरण ने इस प्रक्रिया के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय प्रदान किया था। कोऑर्डिनेटर सैयद एजाज़ हुसैन ने स्पष्ट किया है कि सभी मेकर, मुतवल्ली, चेकर्स और अप्रूवल्स को इस समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि "वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटलीकरण अनिवार्य है, इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी को समय रहते अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें।

DAV Inter College में उमड़े छात्र, जानिए क्या है वजह

डीएवी प्रवेश परीक्षा: 6 वीं, 9 वीं व 11 वीं में इंट्रेंस देने पहुंचे 600 अभ्यर्थी


dil india live (Varanasi). Education news Varanasi. वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज, औसानगंज में सत्र 2026-27 के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में सभी वर्गों की पढ़ाई होती है, यहाँ विज्ञान, गणित के साथ वाणिज्य और कला वर्ग के लिए सीट की ज्यादा मांग है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का यह बढ़ता रूझान प्रबंधन द्वारा दिये गए बेहतर माहौल, हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का प्रतिफल है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया।


VKM Varanasi में Organization में Internship तथा Job के अवसर विषयक व्याख्यान

ओरिएंटेशन कार्यक्रम अकादमिक और इण्डस्ट्री के बीच पुल- प्रो. रचना श्रीवास्तव




dil india live (Varanasi). कमच्छा स्थित वसन्त कन्या महाविद्यालय, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग में 'ऑर्गेनाइजेशन में इंटर्नशिप तथा जॉब के अवसर' विषय पर स्नातक तथा परास्नातक छात्राओं के लिए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में काशी हिन्दू विश्विद्यालय, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग से प्रो. संदीप कुमार उपस्थित थे। 

सत्र का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में प्राचार्या ने भारत में तेजी से बढ़ते प्राईवेट सेक्टर की चर्चा की और इसे युवाओं के लिए एक सुन्दर अवसर बताया। साथ ही इस प्रकार के ओरिएंटेशन कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित करते हुए प्राचार्या ने इन्हें अकादमिक और इण्डस्ट्री के बीच पुल की तरह बताया। अतिथि वक्ता प्रो. संदीप कुमार ने अपनी व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ज्ञान, कौशल तथा ऑफलाइन तरीकों की चर्चा की। कंपनियों तथा संस्थाओं में मानव संसाधन विभाग से संपर्क करने तथा जॉब की संभावनाओं पर भी चर्चा की। 

सत्र के 35 छात्राओं ने प्रतिभागिता की तथा विविध प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्षा प्रो. शुभ्रा सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राम प्रसाद सोनकर ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अंजूलता सिंह, डॉ. शशि प्रभा कश्यप तथा डॉ. खुश्बू मिश्रा का सक्रिय सहयोग रहा। सत्र के दौरान तकनीकी सहायता दीपक कुमार गौड़, साक्षी गुप्ता तथा साक्षी सिंह के द्वारा प्रदान की गई।

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

Hazrat Shubrati Shah बाबा का उर्स कल, उमड़ेगा हुजुम

उर्स में फातेहा पढ़ने उमड़ेगा अकीदतमंदों का हुजूम


dil india live (Varanasi). हज़रत शुबराती शाह बाबा (Hazrat Shubrati Shah) रहमतुल्लाह अलैह का लाल खाँ, सराय गोवर्धन थाना चेतगंज, वाराणसी का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स में अकीदतमंदों का हुजूम फातेहा पढ़ने व जियारत करने उमड़ेगा। 

उर्स कमेटी ने पुरखुलूस गुज़ारिश की है कि इस नूरानी बज़्म में शरीक होकर सवाबे दारेन हासिल करें और प्रोग्राम को कामयाब बनायें। शनिवार को बाद नमाज़े ज़ोहर कुरानख़्वानी होगी। बाद नमाज़े मग़रिब गुस्ल व चादर पोशी का एहतमाम किया गया है। बाद नमाज़े इशा मीलाद शरीफ और मीलाद शरीफ के बाद आस्ताने पर लंगर का आयोजन किया गया है। 

बबलू सिद्दीकी, शौकत अली, राशीद अली, आसिफ अली, इकबाल अहमद, आबू, निजाम, अल्ताफ, अयाज, नौशाद, अफरोज धर्म जायसवाल, वहीद, शाकिर, जाहीद, कल्लू, डब्लू, साहिल, फिरोज, सलमान आदि व्यवस्था संभाले रहेंगे। खादिम- मो. साबिर (पप्पू) की अगुवाई में उर्स अमन और मिल्लत के साथ सम्पन्न होगा।

VKM Varanasi Main ‘स्पेक्ट्रम 360 में Embracing Neurodiversity’ का आयोजन

हमारी किस्मत हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे न्यूरॉन्स में 




dil india live (Varanasi). वाराणसी  वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान क्लब ‘मनस्विनी’ के संयुक्त तत्वावधान में “Spectrum 360: Embracing Neurodiversity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ्रा सिन्हा के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अरुण मौर्य एवं ज्योति सिंह, (संस्थापक Iconic Brain: Neurodevelopment Brain Mapping and Psychological & Career Mapping Assessment) ने न्यूरोडायवर्सिटी पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने ऑटिज़्म के कारणों, उपचार, वास्तविक जीवन के केस स्टडीज़ तथा मस्तिष्क की संरचना एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हमारी किस्मत हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे न्यूरॉन्स में होती है,” जिससे मस्तिष्क की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘Homework’ नामक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके उपरांत विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित हुआ। साथ ही स्पेक्ट्रम विषय पर एक लघु प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. अंजू लता सिंह, डॉ. खुशबू मिश्रा, डॉ. शशि प्रभा कश्यप एवं डॉ. आरपी. सोनकर सहित सभी प्राध्यापकगण तथा 150 से अधिक उत्साही students उपस्थित थे।



Radhika Tiwari पर उद्योग व्यापार मंडल युवा महिला सभा ने जताया भरोसा

उद्योग व्यापार मंडल युवा  महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाया



 dil india live (Varanasi). वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी राधिका तिवारी (Radhika Tiwari) को व्यापार मंडल ग्रामीण उद्योग युवा महिला का जिला अध्यक्ष बनाया गया। राधिका पर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने भरोसा जताया कि वो व्यापारियों के हित में काम करेंगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री व जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल वाराणसी ग्रामीण शुभम सिंह, संयुक्त महामंत्री व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश वीरेंद्र गुप्ता, भाऊपुर टेकरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, फूलपुर बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ सपालु व राजकुमार गुप्ता, हाथी व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम ठाकुर, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव, गोराई व्यापार मंडल अध्यक्ष जलाल पप्पू मोदनवाल, सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरहुआ बाजार व्यापार मंडल महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, रामेश्वर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, कुर्ता बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रजापति, कानूनी सलाहकार व्यापार मंडल वाराणसी वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज सिंह, अधिवक्ता रितेश व जिला अध्यक्ष महिला सभा आरती पटेल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह व दर्जनों व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण ने उन्हें बधाई दी है। आयोजन के दौरान राधिका का बुके देकर सम्मान किया गया।