शनिवार, 8 नवंबर 2025

Education: DAV PG College में हुई आधुनिक पत्रकारिता में परिस्थिति की चेतना पर संगोष्ठी

पर्यावरण बचाने में मीडिया निभा सकता है बड़ी भूमिका - प्रो. वन्दना झा


dil india live (Varanasi)। डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) में कैरियर ओरिएंटेड कोर्स के रूप में संचालित प्रयोजनमूलक हिन्दी पत्रकारिता के तत्वावधान में शुक्रवार को आधुनिक पत्रकारिता में परिस्थितिकी चेतना विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा केंद्र की अध्यक्ष प्रो. बन्दना झा ने कहा कि आज जब विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है तो उस दौर में परिस्थितिकी पत्रकारिता काफी प्रासंगिक हो जाती है। विश्व युद्ध की आशंका काफी प्रबल होती जा रही है, इन सबके बीच यदि किसी चीज पर सर्वाधिक संकट है तो वह है हमारा पर्यावरण, जिसे विकास का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस वैश्विक दौर में मीडिया की भूमिका काफी अहम हो जाती है जो हमारे लोक, भाषा और परिस्थितिकी को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। 



प्रो. वन्दना झा ने कहा कि अब भारतीय भाषाओं को लेकर खासतौर से हिन्दी को लेकर वैश्विक नजरिया बदला है, ऐसे में हमे अपनी लोक भाषाओं और संस्कृतियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने हेट स्पीच पर भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अलगाववादी दृष्टिकोण का प्रतीक है जो हमारे परिस्थितिकी के अनुकूल नही है और सामाजिकता को क्षति पहुंचाने वाला है। 

अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि प्रकृति के प्रति सबकी जवाबदेही है, पत्रकारिता इससे भिन्न नही हो सकती है, बल्कि पत्रकारिता ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम मानव जीवन और प्रकृति के बीच समन्वय स्थापित कर सकते है।

इसके पूर्व प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने प्रो. वन्दना झा का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। स्वागत उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, संचालन प्रो.पूनम सिंह ने किया। इस मौके पर आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन, डॉ. ज़ियाउद्दीन, डॉ. संजय सिंह, मृत्युंजय प्रताप सिंह, प्रताप बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

National: PM Modi ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

बनारस से देश को दी चार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन


F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) शनिवार को सुबह बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन पर उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था जहां सख्त रही और प्रशासन तथा रेलवे अधिकारी पूरी तरह सतर्क मोड़ में दिखाई दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन पर मंच से वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया। इनमें बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल है। इसके साथ ही लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एरणाकुलम से बेंगलुरु तक चलने वाली तीन अन्य वंदेभारत ट्रेनों को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इन नई वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा विकल्प मिलेगा। पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और इन्हें देश के कई प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। वाराणसी स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों और जयकारों के बीच प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए थे। 




शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

Varanasi Main PM Modi का हुआ भव्य स्वागत

स्‍वागत से अभ‍ि‍भूत पीएम ने हाथ ह‍िलाकर लोगों का किया अभ‍िवादन स्वीकार

बाबतपुर से बीएलडब्ल्यू मार्ग पर जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का किया भव्य स्वागत


F. Farouqi/ Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने किया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री सड़क मार्ग द्वारा बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। उनका काफ‍िला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए ग‍िलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा। रास्‍ते में कई जगह पर स्थानीय लोगों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत क‍ि‍या। 



स्‍वागत से अभ‍ि‍भूत पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी वाहन से हाथ ह‍िलाकर लोगों का अभ‍िवादन क‍िया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर के संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास आदि अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। जबकि बरेका पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवानी की।

Education: DAV PG College में बोलें के. गिरि, आत्म विश्वास सफलता का मूल मंत्र

व्यक्तित्व के प्रमुख तत्वों आत्म-विश्वास, ज्ञान एवं प्रस्तुति कौशल पर डाला प्रकाश


dil india live (Varanasi) वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के तत्वावधान में प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ द्वारा GNIOT, (इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) नोएडा के सहयोग से व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के. गिरि ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व के प्रमुख तत्वों जैसे आत्म-विश्वास, ज्ञान एवं प्रस्तुति कौशल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। गिरि ने नवाचार और अलग पहचान बनाने के महत्व पर बल देते हुए छात्रों को स्वयं को प्रस्तुत करने, नये विचारों को अपनाने और आत्म-विश्वास विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग मे आत्मविश्वास से बढ़कर सहयोगी कोई नही हो सकता है, आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति कठिन से कठिन समय मे भी सफलता अर्जित कर सकता है।

प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. विजयनाथ दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. श्रुति अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपाचार्य प्रो. राहुल, प्रो. संजय कुमार साह सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

BLW की तकनीकी उत्कृष्टता से अभिभूत हुईं सदस्य रेलवे बोर्ड

भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण और गौरवशाली उत्पादन इकाई है बरेका-उषा वेणु गोपाल


F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi) बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के दौरे पर आईं सदस्य (वित्त), रेलवे बोर्ड, उषा वेणुगोपाल 06 नवम्बर 2025 को कारखाने के विभिन्न शॉपों के निरीक्षण से अत्यंत प्रभावित हुईं। बरेका आगमन पर महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कारखाना निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यू लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता मानकों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और उत्पादन प्रक्रियाओं को करीब से समझा। वेणुगोपाल ने लोको कैब का निरीक्षण करते हुए निर्माण की सूक्ष्मताओं पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ बरेका की तकनीकी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “बरेका भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली उत्पादन इकाई है, जहां उच्च गुणवत्ता वाले लोकोमोटिव आधुनिक तकनीक से निर्मित किए जा रहे हैं। यहां की कार्य संस्कृति और समर्पण भावना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रही है।”


उन्होंने आगे कहा कि लोको निर्माण में वित्तीय प्रबंधन, नवाचार और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में बरेका का योगदान अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। निरीक्षण के दौरान कर्मशाला में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने सदस्य (वित्त) का आत्मीय स्वागत किया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया। सुश्री वेणुगोपाल ने महिला कर्मियों के समर्पण और दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि “बरेका में महिला शक्ति तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है।”



इनकी रही खास मौजूदगी 

प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (मुख्यालय) अजय श्रीवास्तव, सहायक लेखा अधिकारी फारूख सगीर, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविन्द कुमार जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) सुनील कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) नीरज जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे, कार्य विद्युत इंजीनियर अंकिता शर्मा, कार्य प्रबंधक रविन्द्रक कांत गुप्ता एवं कृष्ण मोहन चौहान, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में वेणुगोपाल ने टीम बरेका के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बरेका आने वाले समय में भी भारतीय रेल की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

बुधवार, 5 नवंबर 2025

51000 दीपों से श्री कर्दमेश्वर महादेव का बिंदु सरोवर एवं देव स्थल को किया गया सुसज्जित

आसमानी आतिशबाजी के साथ हुई दिव्य आरती, मना देव दीपावली महोत्सव


F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). कंदवा देव दीपावली ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति वाराणसी द्वारा आयोजित कंदवा स्थित श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया गया |

             देव दीपावली महोत्सव के अंतर्गत हर हर महादेव उद्घोष के साथ 51000 दीपों से बिंदु सरोवर एवं देव स्थल को सुसज्जित किया गया। आसमानी आतिशबाजी के साथ दिव्य आरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य आधारित गणेश व् शिव वन्दना, धार्मिक लीला, माँ काली एवं माँ दुर्गा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। प्रादेशिक नृत्य के साथ साथ सुहानी मिश्रा ने झूमर नृत्य की विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को झंकृत किया उसी क्रम में अन्य कलाकारों द्वारा कजरी और कालबेलिया नृत्य भी प्रस्तुत हुआ।


इससे पूर्व तालाब के सभी घाटों पर इंडियन स्कूल (indian school) के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा रोहनियां पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

          इस अवसर पर  महोत्सव के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अपने उद्भोधन में कहा की आज के दिन देव स्थल पर दीय जलाने से व्यक्ति सांसारिकता की भावना से ऊपर उठकर आध्यात्मिकता से जुड़़ता है। दीया जलाना आशा की एक किरण, मार्गदर्शन का स्रोत और ईश्वरीय आशीर्वाद के लिए एक माध्यम का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर उपस्थित होना अपने आप में गर्व महसूस करता हूं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि (एमएलसी) हंसराज विश्वकर्मा ने कहा की कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव स्थलों पर धार्मिक महोत्सव मनाना और अपने इष्ट देवताओं के लिए दीये जलाना कशी के लिए और हमारी धार्मिकता स्वरूप का एक शाश्वत परंपरा है, जो लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और श्रद्धा की गहरी भावना को बढ़ावा देती है। हमें बेहद खुशी है की हम सभी कशी के सबसे प्राचीन स्थल पर देव दीपावली मना रहे है|  

              इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहां कि आज के दिन पूजा पाठ करना और देव स्थलों पर दीया जलाना हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने में गहराई से समाया हुआ वैदिक परंपरा है। यह पीढ़ियों से चली आ रही ये एक परंपरा है, जो अतीत के साथ निरंतरता और जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देती है। 

          अगले क्रम में कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा की की कर्दम ऋषि का धार्मिक स्थल कशी का गौरव है  गौरवमयी स्थल पर देव दीपावली महोत्सव का भी एक इतिहास ही है की यहाँ की जनमानस मात्र पंद्रह मिनट में इक्कावन हजार दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए अपनी उपस्थिति महादेव जी के दरबार में करती है मै सभी नगरवासियों तथा सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य का  शुभकामना व्यक्त करता हूं।

             देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालजी पटेल तथा कंदवा वार्ड की पार्षद सुशीला देवी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व माल्यार्पण के द्वारा किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी कलाकरों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया 

          इससे पूर्व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार केशरी तथा पवन कुमार केशरी द्वारा महोत्सव में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा उपस्थित समस्त जनमानस का स्वागतबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट महासचिव व् कार्यक्रम निदेशक राजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर नगरवासियों का भारी हुजूम देर रत तक लगा रहा। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

सिने तारिका सोनाली शर्मा के ब्रांड एम्बेसडर चुने जाने पर हर्ष

फ़ाउन्डेशन से जुड़ने को इच्छुक हैं अन्य सामाजिक संगठनों के यूथ


dil india live (Varanasi).  सिने तरीका सोनाली शर्मा के ॐ शिवा फ़ाउनडेशन का ब्रांड एम्बेसडर चुने जाने पर ॐ शिवा फ़ाउनडेशन में हर्ष की लहर है। फाउंडेशन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि फाउंडेशन खासकर यूथ में सोनाली शर्मा (सिने तारिका) के ब्रांड एम्बेसडर चुने जाने पर खुशी की लहर है। संस्था ने दावा किया है कि दूसरे क्लब और संस्थाओं के यूथ भी ॐ शिवा फ़ाउन्डेशन से जुड़ने को इच्छुक हैं। 


गौरतलब हो कि पिछले दिनों हुए एक आयोजन में ऑफिसियल घोषणा निदेशक एवं ट्रस्टी प्रकाश सिंह द्वारा किया गया था जिसके के बाद सोनाली के इस पद पर संस्थापक दीपक श्रीवास्तव ने अप्रूव किया था।