रविवार, 19 जनवरी 2025

Brilliant Oriantal School में विज्ञान प्रदर्शनी और फेट

चंद्रयान थ्री, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैंम के मॉडलों ने पेश की बुलंद भारत की तस्वीर

-पूर्व मंत्री विधायक जैकी, चेयरमैन राजकुमार ने मॉडलों की सराहना की

-छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने फेट में स्वादिष्ट व्यंजनों और झूलों का लिया आनंद

 

  • Mohd Rizwan 

-FatFatehpur (dil India live). ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी और फेट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व अपना दल के विधायक जय कुमार जैकी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्या. डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष अनुष्का व प्रो. राजकुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। चंद्रयान थ्री की उड़ान देखकर अतिथि बोले, छात्र-छात्राओं ने मॉडलों से बुलंद भारत की तस्वीर पेश की है।


विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने थर्मल पावर प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैंम, यातायात जागरूकता प्लान, ग्लोबल वार्मिंग, हेल्थ सर्वे, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, साइंस वल्ड, साइंस मैजिक, ह्यूमेन हर्ट. ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम, चंद्रयान थ्री, गुड एंड बैड इफेक्ट आफ पलुशन, स्मार्ट सिटी के मॉडल बनाए। मॉडल एआई आधारित भी थे।विद्यार्थियों ने पीएम मोदी के मेक इन इंडिया से प्रभावित होकर मॉडल बनाए।



अतिथियों ने सभी मॉडलों का निरीक्षण कर बच्चों की मेहनत को सराहा। साथ ही छात्र-छात्राओं को भविष्य में अच्छे डाक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ माडल बनवाने में आसफा फारूकी, हेरा और सना ने सहयोग किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सीनियर टीचर अफजल, उम्मे सारा, शबाहत, खुशी जैनब आदि शामिल रहे।
अतिथियों का स्वागत चेयरमैन वासिफ हुसैन, प्रिंसिपल वकील अहमद, आसिफ हुसैन, पत्रकार शकील सिद्दीकी, अहमद उमैर, अरशद नूर, ताहिर हुसैन, डा. आदिल आलम, ताहिर हसन, नयाबुल, सैयद ताहा नसीम, मुफ्ती मोहम्मद वसीम, सूफिया अशफाक, फरहीन एजाज, अर्शी आदि ने बुकें भेंटकर किया।

अतिथियों के साथ बच्चों और अभिभावकों ने फेट में व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों ने झूलों और  निशानेबाजी का मजा लिया। इस मौके पर सफाई व्यवस्था के लिए सभासद हुमायूं, शादाब अहमद का आभार जताया गया। अभिभावक तारिक अहमद, अंजुम आलम, शम्सुद्दीन, मोहम्मद शफी, मुस्तकीम, तौकीर अली, शहाबुद्दीन आदि की सहयोग के लिए सराहना की गई। प्रोग्राम का आगाज मुफ्ती वसीम ने तिलावत-ए-कुरान से किया।


मॉडल बनाने वाले मुबश्शिर, फातिमा, आयशा, अफीफा, शारिब, जिकरा फातिमा, अफीफा रियाज, अब्दुल्लाह, फरहीन, आयशा आलम, अफराज, वानिया, अजीमा, अनिया, शिजा खान, रिजा रहमान, हसन अंसारी, मोहम्मद साद फारूकी. लिबा, मुस्फिरा ने अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें डा. इकबाल कासिम, डा. आसिफ, डा. शहजाद ने एच.एम.पी. वायरस से बचने की जानकारी दी।
मेले में नायरा नूर, शबनम, शगुफ्ता, समन, अर्शिया, तहजीब, फरहीन, अरीबा, समरा, नेहा, जायर, खिजरा, सलाहउद्दीन, सल्तनत, राबिया, हुदा, अलीना, जुलेखा, निदा, फातिमा, इरम नकवी, उबैद, अदीबा, शबीना, शिफा, जोहा, अक्सा, हम्मादा, शहजाद, डा. आसिफ, नाजिया, शबाहत, जैनब असलम, जैनब हसन, मुबश्शिरा, तहसीन, अना, मुस्कान, अजहर, इमाम, हबीबा, सना, फजलिया, उम्मे युसरा आदि ने सहयोग किया।

pandey pur में तलैया सा दिख रहा चौराहा

बरसात नहीं बल्कि लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं यहां लोग






Varanasi (dil India live)। वरुणापार का सबसे व्यस्त रहने वाले चौराहे से विकास के आंसु निकल रहे हैं। सुंदरीकरण के नाम पर अभी बीते दिनों एक विभाग द्वारा पांडेयपुर चौराहा पर खुदाई की गयी थी विभाग के कर्मचारियों ने खुदाई के दौरान जल कल की पाइपलाइन ही संभवतः ध्वस्त कर दिया जिससे पूरा चौराहा ताल तलैया बन गया है। पहले ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई फिर जलकल विभाग भी परेशान हो गया, अब राहगीरों को आने जाने में घोर दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। पहले जाम, अब पानी से पैदल यात्रा करने वाले और भी परेशान हो रहे हैं।

शनिवार, 18 जनवरी 2025

Hazrat Malang shah Baba भर दे झोली मेरी

चादर चढ़ाने मलंग शाह के दर पर उमड़ा हुजूम, हुई इश्तेमाई दुआख्वानी
हज़रत मलंग शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में जुटे लोग (फाइल फोटो)

Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). हज़रत मलंग शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का दो दिनी उर्स आज पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। हज़रत मलंग शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स की बाबा के जगजीवनपुरा (मदनपुरा) फूटी मसजिद के पास आस्ताने में धूम देखने को मिली। आलम यह था कि आस्ताने और आसपास के इलाके में पैर तक रखने की जगह नहीं थी। यूं तो उर्स का आगाज़ 17 जनवरी को रात 10 बजे बाबा हज़रत मलंग शाह की गुस्ल मज़ार शरीफ के साथ ही हो गया था। आज शनिवार को फजर की नमाज के बाद बाबा के दर पर कुरानख्वानी हुई जिसमें मौजूद जायरीन पाक कुरान की तेलावत (पाठ) करते दिखाई दिए। यह सिलसिला ज़ोहर की नमाज तक चला। असर की नमाज़ के बाद चादर गागर का जुलूस निकला।

शाम में महफिल-ए-कव्वाली का सूफियाना कलाम हाजी अब्दुल वहीद (मोला दा) की अगुवाई में उनके दौलतखाने पर किया गया। बाद नमाज़ ए मगरिब चादरपोशी एवं कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। ऐसे ही नमाज़ ए इशा की नमाज के बाद महफिल ए मीलाद शरीफ और जलसे का आयोजन समाचार लिखे जाने तक जारी था। कारी मुहम्मद शायान की तिलावत-ए-कलाम पाक से शुरू हुए जलसे में वसीम अत्तारी ने बेहतरीन नात का नजराना पेश कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस मौके पर मौलाना शकील अहमद व मौलाना कारी आबिद ने औलिया-ए-कराम की जिंदगी और उनके करामात पर रौशनी डाली। जलसे की निजामत कारी जावेद रिज़वी कर रहे थे। उर्स कमेटी मलंग शाह के सचिव हाजी अब्दुल वहीद (मौला दा) आए हुए लोगों का खैरमकदम कर रहे थे।

एंटी करप्शन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चौकी प्रभारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


मोहम्मद रिजवान 
Muzaffar Nagar (dil India live). एंटी करप्शन की कार्रवाई से मुजफ्फरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चौकी प्रभारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार गिरफ्तार हो गया। मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम को चौकी इंचार्ज के रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी जिस पर यह कार्रवाई हुई।

समाचार में बताया गया है कि एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र यादव को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने चौकी पर छापेमारी की और सभी रिकॉर्ड की जांच की। महिला ने आरोप लगाया था कि दारोगा ने जमानत दिलवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार दारोगा के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर जगह जगह चर्चाएं हो रही थी।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

Hazrat Malang Shah Baba का उर्स गुस्ल संग शुरू

उमड़े अकीदतमंद, चढ़ेगी चादर, कल होगा कुल शरीफ 


मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). हज़रत मलंग शाह बाबा का सालाना उर्स कल रात 18 जनवरी को जगजीवनपुरा (मदनपुरा) फूटी मसजिद के पास आस्ताने में धूमधाम से मनाया जाएगा। उर्स का आगाज़ आज 17 जनवरी को रात 10 बजे गुस्ल मज़ार शरीफ के साथ हो गया। गुस्ल के दौरान अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा हुआ था। गुस्ल के बाद फातेहा और दुआख्वानी की गई।

कल 18 जनवरी को फजर की नमाज के बाद बाबा के आस्ताने पर कुरानख्वानी होगी जिसमें मौजूद जायरीन बाबा के दर पर पाक कुरान की तेलावत (पाठ) करेंगे। यह सिलसिला ज़ोहर की नमाज तक चलेगा। ऐसे ही असर की नमाज़ के बाद चादर गागर का आयोजन होगा। इस दौरान महफिल-ए-कव्वाली का सूफियाना कलाम हाजी अब्दुल वहीद (मोला दा) के दौलतखाने पर आयोजित होगा। ननमाज़ ए मगरिब के बाद बाहर चादरपोशी एवं कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। नमाज़ ए इशा के बाद महफिल ए मीलाद शरीफ और जलसे का आयोजन होगा। कारी मुहम्मद शायान की तिलावत-ए-कलाम पाक से शुरू होने वाले जलसे में वसीम अत्तारी की नात का नजराना पेश करेंगे, और मौलाना शकील अहमद व मौलाना कारी आबिद की तकरीर होगी। जलसे का संचालन जमान कारी जावेद रिज़वी करेंगे। प्रेस नोट के द्वारा उर्स कमेटी मलंग शाह के सचिव हाजी- अब्दुल वहीद (मौला दा) ने आशिकान ए औलिया से शिरकत की पुरज़ोर अपील की की है।

Birju Maharaj को तृतीय पुण्यतिथि पर कथक यज्ञ से दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ शिष्या संगीता सिन्हा ने देश के 20 से अधिक कलाकारों के जरिए किया अनोखा गुरु प्रणाम



पंडित बिरजू महाराज की याद में पिछले दिनों कथक यज्ञ का आयोजन कर बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने का यह एक खास आयोजन था जिसने सभी कलाप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने गुरु को समर्पित इस अनोखे गुरु प्रणामी कार्यक्रम में शहर, प्रदेश एवं देश भर के 20 से अधिक कथक कलाकारों ने प्रस्तुति दी, अमन की एक रिपोर्ट...। 

Varanasi (dil India live). कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी वरिष्ठ शिष्या, नटराज संगीत अकादमी की निदेशिका संगीता सिन्हा ने कथक यज्ञ का आयोजन कर बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने गुरु को समर्पित इस अनोखे गुरु प्रणामी कार्यक्रम में शहर, प्रदेश एवं देश भर के 20 से अधिक कथक कलाकारों को उन्होंने आमंत्रित किया था। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का आगाज़ सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, उद्यमी एवं कला संस्कृति सेवी भगीरथ जालान, पंडित बिरजू महाराज की वरिष्ठ शिष्या उर्मिला, रेनु एवं कार्यक्रम संयोजिका संगीता सिन्हा ने समवेत रूप से किया।

उक्त सभी लोगों ने महाराज के साथ जुड़ी अपनी यादें साँझा की और उन्हें याद किया। बनारस में संगीता सिन्हा के नटराज संगीत अकादमी द्वारा आयोजित कथक महोत्सव और कथक नृत्य कार्यशाला में पंडित बिरजू महाराज सदैव आते थे। अब इस लोक से उनके परलोक जाने के बाद भी बनारस में उन्हें याद किया जाता है। संगीता सिन्हा ने कहा कि जब तक संगीत रहेगी और कद्रदान रहेंगे पंडित बिरजू महाराज हमेशा याद किये जाते रहेंगे।

वक्तव्य सत्र के बाद नृत्य का कार्यक्रम आरम्भ हुआ जिसमें युवा से लेकर वरिष्ठ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए पंडित बिरजू महाराज को याद किया। बता दें कि बनारस में अब तक का नृत्य का अनवरत 6 घंटे तक चलने वाला यह सबसे अनोखा आयोजन था। कलाकारों को तबले पर पंडित किशोर कुमार मिश्र एवं गायन पर श्री आनंद किशोर मिश्र ने संगत प्रदान किया तो कार्यक्रम का संचालन एवं संपादन सौरभ चक्रवर्ती ने किया।अतिथियों एवं कलाकारों को धन्यवाद, कार्यक्रम संयोजिका संगीता सिन्हा ने दिया।

इस खास आयोजन में अल्मोड़ा से नीरज सिंह बिष्ट, और हर्ष टम्टा, दिल्ली से नम्रता श्री माली, वाराणसी से अभिजीत चक्रवर्ती, विशाल सिंह, शिप्रा घोष, रीता दवे, वृन्दावन से आशीष सिंह, माता प्रसाद की शिष्या आलि प्रकाश आदि दो दर्जन से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। 

देखिए खास तस्वीरें 













मंगलवार, 14 जनवरी 2025

हजरत अली की जयंती पर निकला जुलूस, उमड़ा हुजूम

सेमिनार में हुई सर्वधर्म समभाव की बातें, जगह-जगह सजी महफ़िलें 

मोहम्मद रिजवान 
Varanasi (dil India live). 13 रजब 1446 हिजरी मंगलवार को देश और दुनिया के साथ ही अपने शहर बनारस में भी नबी के दामाद, मुश्किलकुशा हज़रत अली की 1469 वी जयंती पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में जश्न का माहौल था। सुबह मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान से हजरत अली समिति द्वारा आलीशान जुलूस उठाया गया। जुलूस जैसे ही मैदागिन चौराहे पर पहुंचा, दोषीपूरा से निकला एक अन्य जुलूस भी इस जुलूस में आकर शामिल हो गया। जुलूस में हजारों की तादाद में लोग मुबारक हो मुबारक हो अली वालो मुबारक हो...के नारे लगा रहे थे और सभी ने अपने हाथ में खुशी का प्रतीक लाल झंडा ले रखा था जिस पर अली लिखा हुआ था। रास्ते भर जुलूस नारे हैदरी या अली की सदाएं लगता हुआ एवं मौला अली की शान में कसीदा पढ़ता हुआ मैदागिन से नीची बाग स्थित गुरुद्वारा पहुंचा तो सिख समाज ने जुलूस का स्वागत किया एवं ओलमा कलाम को माला पहनकर उनका इस्तकबाल किया। चौक पर जब यह जुलूस पहुंचा तो सैय्यद फरमान हैदर ने तकरीर करते हुए कहा कि यह काशी नगरी है यहां का दिया हुआ पैग़ाम सारी दुनिया में पहुंचता है। मौला अली का यह पैगाम था सबके साथ न्याय होना चाहिए और सबको उसका हक मिलना चाहिए और मौला अली के यह पैगाम देने के लिए हम सब यह जुलूस लेकर निकले हैं। जब यह जुलूस दालमंडी पहुंचा तो लोगों ने इस जुलूस का स्वागत किया। जुलूस नई सड़क चौराहे पर पहुंचा तो वहां मौलाना फिरोज लखनऊवी ने मौला अली की शान में संक्षिप्त तकरीर की जुलूस अपनी रिवायत के मुताबिक काली महल, पीतरकुंडा, लल्लापुरा होता हुआ दरगाह फातमान पहुंचा। 
इस दौरान भाई धर्मवीर सिंह वरिष्ठ ग्रंथी गुरुद्वारा नीचीबाग, फादर फिलिप्स डेनिस (डायरेक्टर मैत्री भवन) ने शिरकत करते हुए गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश की। इस अवसर पर बड़ी तादाद में ओलमा काराम मौजूद थे। इस जुलूस की अगुवाई मौलाना शमीमुल हसन साहब के साथ बहुत सारे ओलमा कराम कर रहे थे। रास्ते भर कई शायरों ने जुलूस में अपने कलाम के जरिए  मौला अली कि शान में कसीदे पढ़े। 
इस अवसर पर सेमिनार में सर्वधर्म समभाव पर वक्ताओं ने जोर दिया। सेमिनार में बाबुल हवाएज अवार्ड दुर्र-ए-नजफ़ अवार्ड और विलायते अली अवार्ड जिसमें हाजी इरशाद मदनपुर, जिन्होंने हाथों के जरिए कुरान लिखी और अंजुमन मुहाफिज अज़ा विलायत अली अवार्ड  और तीन बच्चियों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए इनाम से नवाजा गया। जुलूस का संचालन मौलाना नदीम असगर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ शफीक हैदर ने किया।
कमेटी के सदस्य में प्रोफेसर जहीर हैदर, अब्बास मुर्तजा शमसी, शफ़क़ रिजवी, सैयद फिरोज हुसैन, अमीन रिजवी, वसीम रिजवी, दोषीपुरा से मौलाना जायर हुसैन, मौलाना इकबाल हैदर, मौलाना गुलजार आदि मौजूद थे। श्री हैदर ने बताया कि 13 रजब को 1469 साल पहले हजरत अली काबे में पैदा हुए उनकी मां का नाम विनते असद था और उनके पिता का नाम अबू तालिब था मौला अली ने जिंदगी भर इंसाफ के लिए काम किया