रविवार, 1 सितंबर 2024

GNRF 'गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन' ने किया 40 यूनिट रक्तदान

हर इंसान करें रक्तदान तो खून की कमी से नहीं होगी मौतें: डा. साजिद


Varanasi (dil India live)। दावते इस्लामी इंडिया की फ्रंटल संगठन गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने इतवार को कबीर चौरा के श्री शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में संगठन के उत्साह का परिणाम ही था कि कुछ ही घंटे में 40 यूनिट रक्त दान कर दिया गया। आयोजन के मीडिया प्रभारी डा. साजिद ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि खून की कमी से हर दिन न जाने कितने लोग मौत की गोद में समा जाते हैं। जब कि रक्तदान करने से किसी को कोई कमजोरी या बीमारी नहीं होती। अगर हर इंसान साल में एक दो बार भी रक्तदान करे तो वो दिन दूर नहीं की खून की कमी से न कोई मौत होगी और न ही खून के लिए किसी को भटकना पड़ेगा। इसलिए "रक्तदान करें, जीवन बचाएं"।

हम सभी इच्छुक दानदाताओं से निवेदन करते हैं कि आगे भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तो उसको यादगार बनाएं और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। आपके सहयोग से हम इस रक्तदान शिविर को सफल बना सकते हैं और उन लोगों की मदद कर सकते हैं जिन्हें रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर डा. मुबस्सिर, अफरोज अत्तारी, डा.साजिद, शाहिद अत्तारी, साहब अत्तारी, हाफिज लुलुददोहा, फारुख अत्तारी, जुलकरैन बरकाती, सलीम अत्तारी, सरफराज अत्तारी, मुस्तकीम अत्तारी, शमीम वहीदी, मुजम्मिल, सरफराज रज़ा, शाह ज़ैन आदि मौजूद थे।

September Important Days List

आप सभी के आयेगी ये लिस्ट काम, आप बनाने जा रहे हैं कोई प्लान, या देने जा रहे हैं एग्जाम 

5 सितंबर को है टीचर्स डे, तस्वीर बता रही हैं टीचर्स की वैल्यू 

Varanasi (dil India live). सितंबर महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कौन-कौन से महत्वपूर्ण दिवस मनाएं जाएंगे इसकी हर किसी को कभी न कभी कहीं न कहीं जरुरत पड़ ही जाती है खासकर अगर आप स्टूडेंट हैं या किसी कॉम्पटीशन में बैठने वाले हैं या कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं। अकसर जिस महीने आप जाते हैं उसके प्रमुख दिवस भी पूछ लिया जाता है। आपने पढ़ा होगा या याद होगा तो आप आसानी से कर लेंगे वरना परेशान होकर रह जाएंगे। तो आप देख लें इस महीने का कैलेंडर। जिसकी शुरुआत न्यूट्रिशन वीक से होती है और 1 सितंबर से 7 सितंबर तक- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 (National Nutrithion Week) मनाया जाता है। ऐसे ही 

2 सितंबर- विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day), 

5 सितंबर- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (Teacher's Day India)

6 सितंबर- हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej)

7 सितंबर- गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)

8 सितंबर- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day), वर्ल्ड फीजियोथेरेपी डे

9 सितंबर- हिमालय दिवस (Himalaya Day)

10 सितंबर- वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे (WSPD)

14 सितंबर- हिन्दी दिवस (Hindi Diwas)

15 सितंबर- राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineer's Day)

16 सितंबर- वर्ल्ड ओजोन डे (Ozone Day)

17 सितंबर- अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi), विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja)

21 सितंबर- अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace), वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे (World Alzheimer's Day), इंटरनेशनल रेड पांडा डे,

22 सितंबर- कैंसर पेशेंट वेलफेयर डे, वर्ल्ड राइनो डे (World Rhino Day)

23 सितंबर- इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे

24 सितंबर- वर्ल्ड रिवर डे,

25 सितंबर- वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे, अंत्योदय दिवस (Antyodaya Diwas),

26 सितंबर- वर्ल्ड कॉन्ट्रासेप्शन डे, वर्ल्ड एन्वायर्नमेंटल हेल्थ डे,

27 सितंबर- विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)

28 सितंबर- वर्ल्ड रेबीज डे,

29 सितंबर- विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)

30 सितंबर- इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे।

शनिवार, 31 अगस्त 2024

यौमुन्नबी कमेटी ने किया हाजियों का खैरमकदम



Varanasi (dil India live). मरकज़ी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से मुस्लिम मुसाफिरखाना दालमंडी में हज करके वापस आए हाजियों का इस्तकबाल किया गया और उनको सम्मनित किया गया। इस दौरान मरकज़ के मेम्बर्स ने हाजियों से दुआओं की दरख्वास्त किया। मौलाना जकीउल्लाह कादरी की सदारत में हुए इस आयोजन में मेहमान-ए-खुसूसी मुफ़्ती-ए-शहर बनारस अबदुल बातिन नोमानी, मौलाना हारुन रश्दी नक्शेबंदी थे। कमेटी के सदर हाजी शकील अहमद बबलू और हाजी महमूद खान ने हाजियों का इस्तकबाल किया। इस कार्याक्रम में अतहर जमाल लारी, नियाज अहमद मंजू, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी ने जायरीन को सममनित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी महमूद ने कहा कि हम लोग हर साल हाजियों का इस्तकबाल करते रहे हैं। हाजियों से दूओं की तल्ब करते है। हम अल्लाह की बरगाह में दुआ करते है की बनारस की गंगा जमुनी तहजीब को किसी की नज़र न लगे। हमरे शहर की आपसी मुहब्बत और भाईचारगी क़ायम रहे। 

कार्यक्रम का संचालन रियाज अहमद ‘नूर’ और इमरान खान ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद खालिद, बदरुद्दीन अहमद एडवोकेट, बसपा नेता एस. जावेद, शाहिद खां, हाजी रईस एडवोकेट, अब्दुल्ला, शकील अहमद सिद्दीकी, आगा कामाल, अबरार खान, रशीद इकबाल, वारिस बबलू, दिलशाद अहमद ‘दिल्लू’, राशिद सिद्दीकी, हाजी इकबाल, हाजी यासीन ‘गुडडू’, मुदासिर, मुमताज खान, अहमद, सोहराब आलम, अबदुल मन्नान, एस० जायद, अशरफ एडवोकेट, अली अख्तर, हाजी ग्यासुदीन, अजहर आलम ‘अजजू’, सऊद खान, रियाज, बाबू नकब, शफी उस्मानी, इमरान उस्मानी, महताब आलम, उरफ राजा, आरिफ सिद्दिकी, अतीक खान सोनू आदि शामिल थे।

Sawan में मोरनी बन के मैं नाचूं छमाछम...पर हुआ नृत्य

काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने मनाया तीजोत्सव 


Varanasi (dil India live)। काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने गुरुधाम स्थित एक रेस्तरां में तीज महोत्सव मनाया। बारिश की रिमझिम में हृदय कैसे प्रफुलित हो जाता है उसे 'नाचे मन मयुर" द्वारा संत्री ने आनंदित होकर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यकम की शुरुआत अंजली अग्रवाल ने, पिया मेहदी लगा दे... से शुरु की। प्रिया अग्रवाल ने 'सावन में मोरनी बन के मैं नाचूं छमाछम...पर नृत्य किया। रेनू कैला ने भी सावन पर खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया। नीतू व मनीषा ने "मोरनी बागा मां खोले आधी रात यां" पर नृत्य किया तो शोभा कपूर ने हाउजी व गेम्स का आनंद लेते हुये "आज फिर किल्यै चल्ली से मोती बन के " झूमते हुये कार्यकम में नृत्य किया। कार्यक्रम में शोभा, शालिनी सिंह, गीता अग्रवाल, ममता आदि उपास्थित रही। संचालन रेनू केला व धन्यवाद अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने किया।

शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

Desh duniya से बरेली पहुंचे है Aala hazrat के दीवाने

उर्से आला हजरत : 2:38 पर होगा बरेली शरीफ में कुल शरीफ, पूर्वांचल में भी मनेगा उर्स 

बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के उर्स में शिरकत करने देश दुनिया से आला हजरत के दीवाने बरेली शरीफ पहुंचे हुए है आला हजरत का उर्स शनिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान दोपहर 2:38 पर कुल शरीफ का एहतमाम किया गया है। यूं तो आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 106 वां तीन दिवसीय उर्स 29 अगस्त से ही शुरू हो चुका है। उर्स की व्यवस्था के लिए 1100 रजाकार लगाए गए हैं।

परचम कुशाई संग हुआ उर्स का आगाज़ 

परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू हुए उर्स में जुमा को नमाज-ए-फज्र कुरान ख्वानी और सुबह 09:58 मिनट पर रेहाने मिल्लत कॉन्फ्रेंस हुई। इसके बाद साढ़े दस बजे मुफस्सिर-ए-आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। समाचार लिखे जाने तक मशहूर उलेमा की तकरीर चल रही थी। मध्यरात्रि 01:40 पर मुफ़्ती आज़म-ए-हिन्द का कुल शरीफ होगा। उर्स के तीसरे व अंतिम दिन 31 अगस्त को दोपहर 02:38 पर आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उर्स में देश विदेश से लाखों की संख्या में आला हजरत के मुरीद शिरकत करेंगें।

जो लोग किसी वजह से बरेली शरीफ नहीं पहुंच सके हैं वो देश दुनिया में जहां भी रहेंगे आला हजरत को याद करेंगे। उनका कुल शरीफ कराएंगे। बनारस समेत पूर्वांचल में भी आला हजरत को मानने वाले लाखों की संख्या में है। बनारस की मस्जिदों मदरसों में भी उर्स आला हजरत मनाया जाएगा।

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

Hindustan आना चाहते थे इमाम हुसैन: फरमान हैदर

कर्बला के 72 शहीदों की याद में शिवाला से निकला दुलदुल का जुलूस
शिवाला की मस्जिद खाकी शाह चौराहे पर तकरीर करते सैय्यद फरमान हैदर 
Varanasi (dil India live)। सैय्यद आलिम हुसैन रिज़वी के शिवाला स्थित अजाखाने से दुलदुल और अलम का कदीमी (प्राचीन) जुलूस निकला। जुलूस अपने क़दीमि रास्तों से होता हुआ शिवाला घाट जाकर सम्पन्न हुआ। जुलूस उठने से पहले मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना गुलज़ार मौलाई कर्बला के शहीदे आज़म इमाम हुसैन और उनके घर वालों के साथ जो ज़ुल्म हुआ उसे बयान किया। बयान सुन कर वहां मौजूद लोगों की आँखों से आँसू निकल पड़े। गलियों से होकर जुलूस सड़क पर जैसे ही आया शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सयैद फरमान हैदर ने तक़रीर करते हुए कहा की हिन्दुस्तान ही एक ऐसा मुल्क है जहाँ इमाम हुसैन आना चाहते थे लेकिन अफ़सोस की यज़ीद नामी ज़ालिम बादशाह ने इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान में तीन दिन का भूखा प्यासा शहीद कर दिया, वही जुलूस में जवानों ने ज़ंजीर का मातम किया, जिसे देख कर लोगों की आँखे अश्क़बार हो गई। अतहर बनारसी, समर बनारसी, नासिर हुसैन ने पेशख़्वानी किया। अंजुमन हैदरी चौक बनारस ने ताज़िये और अलम का जुलूस मस्जिद डिप्टी ज़फर बख़्त से निकाला नौहा पढ़ते हुए शिवाला घाट जाकर समाप्त हुआ।

सबकुछ सीखा हमने, न सीखी होशियारी...

हिंदुस्तान के महान गायक मुकेश की 48 वीं पुण्यतिथि
पितरकुंडा में मछलियों को चारा डालते मुकेश के फैंस 
Varanasi (dil India live)। डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे फिल्मी दुनिया के महान गायक मुकेश की 48 वीं पुण्यतिथि क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में मनाई गई।इस दौरान क्लब मेम्बर्स ने पितरकुण्डा कुण्ड पर मछलियों को चारा खिलाते हुए मुकेश साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। शकील अहमद जादूगर ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि मुकेश साहब मुम्बई में नायक बनने आए थे मगर वे एक गायक बनकर न सिर्फ उभरें बल्कि फिल्मी दुनिया में इतने नायाब गीत गाये की कुछ ही वर्षों में वो महान गायकों की फेहरिस्त में खड़े कर नज़र आए। शकील ने कहा कि वैसे तो मुकेश साहब ने हजारों गीत गाये हैं मगर कुछ उनके यादगार गीत, हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा..., जिस गली में तेरा घर न हो बालमा उस गली से हमे तो गुजरना नहीं..., जो तुमको हो पसन्द वहीं बात करेंगे तुम दिन को अगर रात कहो रात कहेंगे..., चल री सजनी अब क्या सोचे कजरा न बह जाय रोते रोते तेरी बिंदिया..., किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, सबकुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी सच है दुनियावालो हम हैं अनाड़ी...। जैसे गीत आज भी लोगों की जुबां पर है। शकील ने कहा कि मुकेश साहव राजकपूर के अलावा राजेन्द्र कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र, फिरोज खान, मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन की आवाज बन चुके थे। उनके गाये सारे गीत आज भी लोग चाव से सुनते हैं। शकील ने कहा कि 27 अगस्त 1976 को अमेरिका के एक कार्यकम में गाना गाते हुए मुकेश साहब को दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं इस फानी दुनिया से रूख्सत हो गए। 

इस मौके पर मुकेश साहेब के चित्र पर माला फूल चढ़ाया गया तथा कुण्ड की मछलियों को चारा खिलाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी असलम, हैदर मौलाई, आफाक हैदर, बाले शर्मा, विक्की यादव, पारस जायसवाल, मोहम्मद शाहिद, शाहिद आलम, चुना खान, बबलू गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, अच्छे हुसैन, आकाश सिंह, इश्तियाक खान, मोहम्मद अली आदि मौजूद थे।