गुरुवार, 3 सितंबर 2026

 

DAV PG College में एम्प्लॉयमेंट स्किल पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अंतर्गत प्लेसमेंट सेल द्वारा एम्प्लॉयमेंट स्किल्स डेवलपमेन्ट प्रोग्राम पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह कार्यशाला महिंद्रा प्राइड क्लासरूम एवं नान्दी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

कॉलेज के कॉमर्स लैब में आयोजित कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में नान्दी ग्रुप के एजुकेटर सौरभ श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को सर्विस सेक्टर, विशेषकर निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए की जाने वाली तैयारियों पर विस्तृत सेशन लिया।

उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू में अपना परिचय देने का सही तरीका, हाथ मिलाने का तरीका, सामान्य शिष्टाचार (Etiquette), बायोडाटा में क्या लिखें और क्या न लिखें, सामने वाले की क्रिया और प्रतिक्रिया को समझने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रैक्टिकल टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आउटडोर गेम्स के माध्यम से छात्रों के कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल को पर

कोई टिप्पणी नहीं: